Advertisement

Rhea Chakraborty अपनी दोस्तों के साथ आईं नजर, Instagram पर लिखा- खुशियों के दिन आए वापस

रिया चक्रवर्ती का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है.

Rhea Chakraborty अपनी दोस्तों के साथ आईं नजर, Instagram पर लिखा- खुशियों के दिन आए वापस

Image Credit- Instagram/rhea_chakraborty/

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. रिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उन्होंने फोटोज के साथ लिखा - खुशियों के दिन वापस आ गए हैं. इन तस्वीरों में से एक में रिया वड़ा पाव खा रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर भी नजर आ रही हैं. रिया चक्रवर्ती 29 साल की हैं. उनकी आखिरी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी. 

दोस्तों के साथ मनाया वीकेंड 
रिया चक्रवर्ती अपने दोस्तों के साथ वीकेंड मनाया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'खुशियों भरे दिन फिर लौट आए हैं. चमकता सूरज, वड़ा पाव और मेरा गर्ल गैंग. शानदार वीकेंड के लिए शुक्रिया अनुषा.' पोस्ट से रिया ने अपनी खुशियों को जाहिर व्यक्त  किया है. आपकों बता दें, अनुषा और शिबानी रिया का हमेशा  साथ देती हैं. लंबें समय तक रिया मुश्किल में थी. तब भी उनकी दोस्तों ने मदद की थी. 

पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया
रिया चक्रवर्ती का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस जमकर लाइक और  कमेंट कर रहे है. रिया के पोस्ट पर अमृता अरोड़ा ने हार्ट वाली इमोजी शेयर की है. वहीं उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर ने लिखा - ‘लव यू.’ जबकि अनुषा ने लिखा - ‘लव यू रैबिट.’ एक फैन ने रिया को वड़ा पाव खाता देख मजाकिया कमेंट किया - अगर बच जाए तो फेंकना मत, पता दे रहा हूं पारसल कर देना. इस पोस्ट के साथ रिया एक बार फिर सर्खियों में आ गई हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement