Advertisement

26 जनवरी को बंद रहेगी Delhi Metro की ये सेवा, जरूर पढ़ें आपके काम की खबर 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मेट्रो के लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर - समयपुर बादली) पर सेवाएं बुधवार आंशिक रूप से बंद रहेंगी.

26 जनवरी को बंद रहेगी Delhi Metro की ये सेवा, जरूर पढ़ें आपके काम की खबर 

delhi metro restriction passengers rules detail amid corona

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी इस दौरान प्रभावित रहेंगी. डीएमआरसी (DMRC) ने 26 जनवरी के लिए कुछ बदलाव किए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के लाइन -2 (हुडा सिटी सेंटर - समयपुर बादली) पर सेवाएं बुधवार, 26 जनवरी, 2022 (गणतंत्र दिवस) को आंशिक रूप से रेग्यूलेट की जाएंगी. 

यह  भी पढ़ेंः Omicron के नए स्ट्रेन BA.2 की भारत में एंट्री,  जानिए कितना खतरनाक है ये Virus 

मेट्रो में हुए ये बदलाव

- येलो लाइन पर स्थित केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रिटेरियट) और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन एंट्री और एग्जिट दोनो सेवाओं के लिए दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे.

- केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल लाइन 2 और लाइन 6 ( कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मार्ग) पर यात्रियों द्वारा इंटरचेंज के लिए किया जा सकेगा.

- पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग पर एंट्री और एग्जिट दोनो सेवाएं सुबह 08:45 AM से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेंगी.

- सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी पार्किंग लॉट्स 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से लेकर 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें:  UP Election 2022: सपा ने किया Opinion Polls का विरोध, EC से की रोक लगाने की मांग

29 जनवरी को भी बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन
29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक बंद रहेंगे. लेकिन लाइन 2 और लाइन 6 पर इंटरचेंज सेवाएं केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी. डीएमआरसी के मुताबिक इन स्टेशनों पर शाम 6.30 बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement