Advertisement

Republic Day: बिहार में High Alert, राज्य सरकार ने दिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश

बिहार में Republic Day के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Republic Day: बिहार में High Alert, राज्य सरकार ने दिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गणतंत्र दिवस 2022 (Republic Day 2022) के राष्ट्रव्यापी समारोह से कुछ ही दिन पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अलर्ट जारी किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राष्ट्रीय अवकाश के उत्सव के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर कोई गड़बड़ी न हो. इसके साथ ही राज्य के आला-अधिकारियों को बिहार में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है और विशेष बलों ने इस संबंध में पूरे राज्य में एक सामान्य अलर्ट जारी किया है. राज्य और जिला मुख्यालयों में होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोहों में सुरक्षा कड़ी करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के पहले बिहार सरकार की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने भी बुधवार 26 जनवरी तक पटना के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग सेवाओं पर रोक लगा दी है. खबरें हैं कि यह कदम आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए उठाया गया है. इसके साथ ही राज्य पुलिस को महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में उचित सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी कहा गया है. इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर गश्त भी बढ़ाई जाएगी. 

और पढ़ें- Republic Day Beating Retreat Ceremony पर नहीं बजेगा महात्मा गांधी का प्रिय भजन, जानिए किसने लिखा था

गणतंत्र दिवस राज्य सरकार द्वारा बिहार पुलिस को होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बिहार में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल होने और प्रभावित या हमले की आशंका वाले क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी रखने के लिए कहा गया है. वहीं बिहार-नेपाल सीमा पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, और सभी गुजरने वाले वाहनों की अनिवार्य जांच के साथ प्रमुख सड़कों को बैरिकेड्स से बंद किया जाएगा. 

और पढ़ें क्या होती है गणतंत्र दिवस पर होने वाली Beating The Retreat सेरेमनी, इस बार क्यों है खास

इसके अलावा रेलवे ने संभावित आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए राज्य के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों और अधिकारियों के लिए संभावित खतरे को देखते हुए पूरे बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं. ये उपाय इस पूरे सप्ताह जारी रहने की संभावना है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement