Advertisement

Republic Day 2022: Delhi Police के 23 जांबाजों को किया गया पुलिस पदक से सम्मानित

वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक के लिए स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव, एसओपी जसबीर सिंह और एसआई रवि तुषीर को चुना गया.

Republic Day 2022: Delhi Police के 23 जांबाजों को किया गया पुलिस पदक से सम्मानित
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की पूर्व संध्या को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के 23 अफसरों और पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए मेडल दिए जाने की घोषणा की गई. इस साल 3 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, तीन पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और 17 अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. 

3 अधिकारी हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
इनमें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले विशेष पुलिस आयुक्त डेविड लालरिनसांगा, विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह और एसआई रमेश सिंह हैं.

बता दें कि विशेष पुलिस आयुक्त डेविड लालरिनसांगा दिल्ली पुलिस की विभिन्न जिला यूनिट और संघ शासित राज्यों में अपने दायित्व को सफलतापूर्वक निभा चुके हैं. दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान महिलाओं और लड़कियों को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उनके द्वारा दिए गए सहयोग और मार्गदर्शन को काफी सराहा गया.

विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने अंडमान निकोबार में भी अपनी सेवाएं दी हैं. वर्तमान में वह विशेष पुलिस आयुक्त मुख्यालय के पद पर दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक कार्य और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

पूर्व एसआई रमेश सिंह को साल 2015 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. अपने सेवाकाल के दौरान रमेश सिंह ने प्रॉसीक्यूशन ब्रांच और बाहरी जिला सहित कई जिला/ यूनिटों में सफलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया है.

ये भी पढ़ें- अब तक कितने लोग Padma Awards लेने से कर चुके हैं इनकार, क्या थी वजह?

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित
वहीं वीरता के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदक के लिए स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव, एसओपी जसबीर सिंह और एसआई रवि तुषीर को चुना गया.

बता दें कि संजीव यादव को उनके जीवन में 11वीं बार गैलंट्री अवॉर्ड मिल रहा है. पिछले साल सितंबर में संजीव यादव और उनकी टीम ने नॉर्थ दिल्ली में एक एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा के दो कथित आतंकियों को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2022: परेड में वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनीं राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट Shivangi Singh

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मान
बात अगर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक विजेताओं की करें तो इस लिस्ट में डीसीपी सत्यवान गौतम, एडिशनल डीसीपी अमर सिंह मीणा, एसपी माखन सिंह, एसपी संजय कुमार सिंह, एसपी प्रदीप कुमार आहलुवालिया, एसपी जितेंद्र नारायण झा, इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, इंस्पेक्टर अमरपाल वर्मा, इंस्पेक्टर पदम सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, एसआई अनिल कुमार झा, महिला एसआई निर्मला शर्मा, एसआई महेंद्र पाल, एसआई सुनील कुमार और एसआई श्यामवीर सिंह शामिल हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement