Advertisement

Clean Toilet Picture Challenge: टोल प्लाजा पर दिखे गंदा टॉयलेट तो NHAI को भेजिए फोटो, मिलेगा 1000... जानें निमय

FASTag NHAI Clean Toilet Challenge: हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI) ने 'स्पेशल कैंपेन 5.0' के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है. अब टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट गंदे दिखें तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1000 का इनाम भी दिया जाएगा. जानें क्या है नियम...

Latest News
Clean Toilet Picture Challenge: टोल प्लाजा पर दिखे गंदा टॉयलेट तो NHAI को भेजिए फोटो, मिलेगा 1000... जानें निमय

FASTag NHAI Clean Toilet Challenge

Add DNA as a Preferred Source

FASTag NHAI Clean Toilet Challenge: हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 'स्पेशल कैंपेन 5.0' के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है. इसके तहत अगर आपको किसी भी नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट गंदे मिलते हैं, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको इनाम भी मिलेगा. इसकी शिकायत आप NHAI के ऐप पर रिपोर्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कब से लागू होगा ये नियम, क्या है NHAI का Clean Toilet Picture Challenge और कैसे कर सकते हैं शिकायत... 

क्या है NHAI का Clean Toilet Picture Challenge?

इस अभियान के तहत अगर आपको किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बने टॉयलेट गंदे मिलते हैं तो आप इसकी NHAI के ऐप पर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके बाद NHAI शिकायत की जांच करेगा, अगर शिकायत सही हुई तो शिकायत करने वाले की कार पर लगे FASTag में 1000 रुपए भेज दिए जाएंगे. बता दें कि ये अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा. 

कैसे करें इसकी शिकायत

स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले 'राजमार्गयात्रा' एप को इंस्टॉल करें और एप पहले से है तो इसे अपडेट कर लें, इसके बाद  इसी एप से आपको गंदे शौचालय की जियो टैग फोटो (जियो टैग फोटो क्या होती है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है) क्लिक कर यहां अपलोड करनी है. इसमें केवल जियो टैग वाली फोटो ही मान्य होगी. 

स्टेप 2: फिर इसमें आपको अपना नाम, कौन सी जगह पर दिक्कत पाई गई वो जानकारी देनी होगी, इसके अलावा अपनी गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर आदि भी यहां पर देना होगा. इसके बाद विभाग द्वारा इसकी जांच होगी, शिकायत सही मिलने पर आपको 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज मिलेगा. 

नोट- हर शौचालय की दिन भर में सिर्फ एक शिकायत मान्य होगी, इसका लाभ 31 अक्तूबर 2025 तक ले सकते हैं.

क्या है जियो टैग वाली फोटो?  

अगर आप एप पर गंदे शौचालय की फोटो अपलोड कर रहे हैं तो जान लें कि यहां सिर्फ जियो टैग फोटो ही मान्य होगी. जियो टैग फोटो वो तस्वीर होती है जिसमें फोटो कहां पर ली गई है और उसकी लोकेशन क्या है इसकी जानकारी होती है. इसपर फोटो लेने की तारीख नजर आती है और फोटो क्लिक करने का समय भी. दरअसल जियो टैगिंग से फोटो को जीपीएस डाटा से लिंक किया जाता है, जिससे मैप पर जगह आसानी से देखी जा सकती है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement