Advertisement

RCB Victory Parade Stampede ने तेज की राजनीति, भाजपा-जेडीएस ने कांग्रेस को बताया गुनहगार! 

RCB Victory Parade से पहले मची भगदड़ ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी हैं. मामले पर तमाम दलों विशेषकर भाजपा और जेडीएस की तरफ से प्रतिक्रियाओं के आने की शुरुआत हो गई है. कहा यही जा रहा है कि अगर कांग्रेस ने सही प्रबंध किये होते तो ये हादसा कभी न होता.

Latest News
RCB Victory Parade Stampede ने तेज की राजनीति, भाजपा-जेडीएस ने कांग्रेस को बताया गुनहगार! 
Add DNA as a Preferred Source

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB Victory Parade से पहले मची भगदड़ ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी हैं. 11 लोगों की मौत और तमाम लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद बीजेपी और जेडीएस राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई है जिसके बाद दलों की तरफ से आरोप प्रत्यारोप की राजनीति और एक दूसरे पर तीखे हमलों की शुरुआत हो गई है. 

मामले पर कैसे राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं? यदि इस बात को समझना हो तो बीजेपी कर्नाटक के X अकाउंट का अवलोकन किया जा सकता है. कर्नाटक भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर 'आपराधिक लापरवाही' का इल्जाम लगाया है और कहा है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार है. 

घटना पर अपना पक्ष रखते हुए भाजपा ने कहा है कि न तो प्रशासन ने भीड़ का पूर्वानुमान लगाया, न सुरक्षा उपाय किए, और न ही आपात स्थिति की तैयारी थी.

X पर पोस्ट करते हुए कर्नाटक बीजेपी ने लिखा है कि, '7 लोग मारे गए. कई लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं, और इसकी वजह है कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी. न कोई भीड़ नियंत्रण, न कोई बुनियादी व्यवस्था. सिर्फ अफरातफरी. जब निर्दोष लोग मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ फोटोशूट और रील्स बनाने और लाइमलाइट लूटने में व्यस्त थे. शर्मनाक है ये 'फोटो-ऑप' कांग्रेस सरकार. ये आपराधिक लापरवाही है. कांग्रेस सरकार के हाथ खून से सने हैं.' 

भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी घटना को एक बड़े मुद्दे की तरह पेश किया है और ट्वीट करते हुए कहा है कि, बेंगलुरु में भगदड़ की दुखद घटना. जश्न का माहौल दुःस्वप्न में बदल गया. कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा आरसीबी के आईपीएल अभियान का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में, खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मच गई. 7 लोगों की जान चली गई. 16 घायल, कई की हालत गंभीर.

मालवीय ने यह भी लिखा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था. राज्य सरकार द्वारा बुनियादी प्रशासनिक दूरदर्शिता की कमी और भीड़ नियंत्रण में विफलता के कारण अपूरणीय क्षति हुई है. जवाबदेही तय की जानी चाहिए. लापरवाही के कारण जान गई, संयोग से नहीं.

चूंकि घटना के बाद भाजपा और राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस एक ही पिच पर आ गए हैं इसलिए घटना पर जेडीएस सुप्रीमो एचडी कुमारस्वामी ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी है. 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्य सरकार पर असफल योजना का आरोप लगते हुए एक्स पर लिखा कि, 'RCB की जीत के जश्न से पहले ही लोगों की जान चली जाना बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है. इस त्रासदी की मुख्य वजह है पूरी तरह से तैयारी में चूक और एहतियाती उपायों का न लेना.

कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार को इस आपदा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. घायलों को सर्वोत्तम इलाज मिलना चाहिए और मृतकों के परिवारों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए.'

एचडी कुमारस्वामी ने यह भी अपील की कि स्टेडियम और विधान सौधा के आसपास इकट्ठा हुए फैन्स को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी व्यवस्था लागू करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement