भारत
बेंगलुरु में RCB Victory Parade Stampede के बाद पत्रकारों से संबोधित होते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री का कहना है कि इस बेहद संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास RCB Victory Parade Stampede ने राज्य सरकार के होश उड़ा दिए हैं. मामले के बाद चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि, 'हमारी उम्मीद से कहीं ज़्यादा लोग बेंगलुरु में RCB के जश्न के लिए इकट्ठा हुए थे. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 2-3 लाख से ज़्यादा लोग आए थे, किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी.'
मुख्यमंत्री के अनुसार, 'आरसीबी के जश्न में मारे गए अधिकतर लोग युवा हैं. सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी. सभी घायल खतरे से बाहर हैं.' सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने आरसीबी समारोह में भगदड़ की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, 'मैं जो त्रासदी हुई है उसका बचाव नहीं करना चाहता. मजिस्ट्रेट जांच के लिए 15 दिन का समय दिया गया है.' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस घटना में राजनीति कर रही है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'लेकिन मैं राजनीति नहीं करना चाहता.'
•ಚಿನ್ನಸ್ವಾಮಿ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದಲ್ಲಿ ಐಪಿಎಲ್ ವಿಜಯೋತ್ಸವ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ದೊಡ್ಡ ಪ್ರಮಾಣದ ದುರಂತ ಸಂಭವಿಸಿದೆ. ಇಲ್ಲಿ ಕಾಲ್ತುಳಿತಕ್ಕೆ ಒಳಗಾಗಿ 11ಜನರು ಮೃತಪಟ್ಟು, 47 ಮಂದಿ ಗಾಯಗೊಂಡಿದ್ದಾರೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 4, 2025
•ನಾನು ಬೌರಿಂಗ್ ಆಸ್ಪತ್ರೆ, ವೈದೇಹಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಗಾಯಾಳುಗಳ ಆರೋಗ್ಯ ವಿಚಾರಿಸಿ ಧೈರ್ಯ ತುಂಬಿದ್ದೇನೆ, ತಮ್ಮವರನ್ನು… pic.twitter.com/onGjKLu52V
सिद्धारमैया ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल जीतने के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया.
X पर एक पोस्ट में सिद्धारमैया ने कहा, 'हमें यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB टीम के जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को भी खत्म कर दिया है.'
ಬೌರಿಂಗ್ ಹಾಗೂ ವೈದೇಹಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಚಿನ್ನಸ್ವಾಮಿ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದ ಬಳಿ ಕಾಲ್ತುಳಿತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿ ಗಾಯಗೊಂಡವರ ಯೋಗಕ್ಷೇಮ ವಿಚಾರಿಸಿ, ಮೃತರ ಕುಟುಂಬದವರಿಗೆ ಸಾಂತ್ವನ ಹೇಳಿದೆ. pic.twitter.com/pX6H7qMWW0
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 4, 2025
उन्होंने कहा, 'मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करें. मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.'
कर्नाटक के सीएम ने कहा कि आरसीबी टीम को विजय परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि भगदड़ के कारण कोई अप्रिय घटना घट सकती थी.
सिद्धारमैया ने कहा, 'हालांकि, स्टेडियम के पास लोगों की भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मचने के कारण यह दुर्घटना हुई. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे समझें कि जीवन प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण है और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें.'