भारत
आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु के हालात कैसे हैं इसका अंदाजा उस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है जो शहर के कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो देखें तो यहां लोगों का हुजूम है तो ट्रेन में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की करता हुआ दिखाई पड़ रहा है.
IPL-2025 का फाइनल जीतकर जश्न मना रही आरसीबी के रंग में भंग पड़ गया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस जमा हुए और नौबत कुछ ऐसी आई कि भगदड़ मच गई. जिसके चलते करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से आधा दर्जन फैंस को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें शहर के अलग अलग अस्पतालों में ट्रीटमेंट दिया जा रहा है.
शहर के हालात कैसे हैं और किस तरह अफरा तफरी मची है? इसका अंदाजा उन वीडियोज को देखकर लगाया जा सकता है जिन्हें एमजी रोड और कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो का अवलोकन करें तो मिल रहा है कि स्टेशन परिसर में लोगों का हुजूम है जिस कारण धक्का मुक्की वाली स्थिति बनी हुई है.
सोशल मीडिया पर बेंगलुरु मेट्रो से जुड़े ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें लोग यही कहते हुए पाए जा रहे हैं कि जैसे हालात हैं किसी भी वक़्त स्टेशन परिसर में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
Metro towards MG Road (Chinnaswamy Stadium).
— Varadraj Adya (@varadadya) June 4, 2025
Crazy Scenes from #Bengaluru pic.twitter.com/BBDoFOx1fu
बता दें कि बीते दिन पंजाब से आईपीएल का फाइनल जीतने के फ़ौरन बाद ही बेंगलुरु के लोगों ने जश्न मनाने की शुरुआत कर दी थी.
इसी क्रम में टीम विक्ट्री परेड निकालने वाली थी जिसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेंगलुरु के कोने कोने से फैंस चिन्नास्वामी स्टेडियम आए हुए थे और हालात बेकाबू हो गए.