भारत
Rajasthan RBSE 12th Results 2023: राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं क्लास के नतीजे जारी हो गए हैं. स्टूडेंट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 19 मई को क्लास 12 विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में इस साल करीब 95.65 फीसदी छात्र सफल हुए हैं.
साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से 97.39 फीसदी और लड़कों ने 94.72 फीसदी अंक हासिल किए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों ने 95.85 फीसदी जबकि लड़कियों ने 98.01 फीसदी अंक हासिल किए हैं.
RBSE 12th Result 2023: कैसे करें चेक?
स्टेप 1: सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर विजिट करें.
स्टेप 2: होम पेज पर जाकर Result link पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपने लॉग इन डीटेल्स, रोल नंबर फीड करें. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपका RBSE रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आने लगेगा.
स्टेप 5: डाउनलोड रिजल्ट पर जाकर पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टेप 6: आपके पास प्रिंटाआउट भी निकालने का विकल्प है. फ्युचर रेफरेंस के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास भी रख सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.