Advertisement

Rakesh Tikait गुट दिखाएगा अपनी ताकत! बरेली में होगी बड़ी पंचायत

Rakesh Tikait समर्थकों को संबोधित करते हुए भाकियू के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि टिकैत ही उनके नेता हैं और हमेशा रहेंगे.

Rakesh Tikait गुट दिखाएगा अपनी ताकत! बरेली में होगी बड़ी पंचायत

राकेश टिकैत और नरेश टिकैत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय किसान यूनियन से राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और उनके बड़े भाई नरेश टिकैत को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद से इस किसान संगठन का माहौल गर्म है. भाकियू के टिकैत समर्थक लगातार दोनों भाईयों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इसी विषय को लेकर भाकियू के टिकैत समर्थक गुट ने रविवार को शाहजहांपुर में महापंचायत का आयोजन किया. किसान यूनियन ने 6 जून को बरेली में एक बड़ी पंचायत करने की घोषणा की है, जिसमें वह टिकैट के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा.

इस दौरान पंचायत में पहुंचते किसान यूनियन ने नेताओं ने कहा कि टिकैत ही उनके नेता है और हमेशा रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि किसान यूनियन का टिकैत गुट एक एक समुंदर है जो कभी खाली नहीं हो सकता. आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) से नरेश टिकैत औऱ राकेश टिकैत को बाहर कर नए पदाधिकारियों की घोषणा कुछ दिनों पहले की गई है. तभी से इस संगठन के अंदर कलह की बातें सामने आ रही हैं.

पढ़ें- Rakesh Tikait और योगेंद्र यादव से क्यों मिले भूपेंद्र हुड्डा? किसानों के मुद्दे पर खास है कांग्रेस का प्लान

टिकैत समर्थकों को संबोधित करते हुए भाकियू के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि टिकैत ही उनके नेता हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भाकियू एक समुंदर है और समुद्र से थोड़ा पानी निकल जाए तो उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने दावा किया कि जो लोग टिकैत ग्रुप से अलग हुए हैं वह सरकार के एजेंट हैं. सरकार किसान यूनियन में तोड़फोड़ करवा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि टिकैत के साथ पूरे देश का किसान खड़ा हुआ है क्योंकि आंदोलन की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान राकेश शिकायत कर रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

पढ़ें- दिल्ली के बॉर्डर फिर होंगे सील? Rakesh Tikait ने आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement