Advertisement

Rajya Sabha Elections: हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को भेजा गया छत्तीसगढ़, 3 विधायकों ने बढ़ाई टेंशन

Rajya Sabha Elections को लेकर कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है. ऐसे में पार्टी ने अब अपने विधायकों छत्तीसगढ़ की यात्रा पर भेजा है.

Rajya Sabha Elections: हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को भेजा गया छत्तीसगढ़, 3 विधायकों ने बढ़ाई टेंशन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों (Rajya Sabha Elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों के नामों का तो ऐलान कर दिया है लेकिन पार्टी के लिए हरियाणा से बड़ी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. ऐसे में पिछले चुनावों की गलती का सबक लेकर कांग्रेस सतर्क है और इसके चलते पार्टी ने अपने 31 विधायकों को छत्तीसगढ़ भेज दिया है. खास बात यह है कि 31 में से 28 विधायक ही छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं जो कि पार्टी के लिए टेंशन की नई बात मानी जा रही है. 

छत्तीसगढ़ के रिसॉर्ट में रहेंगे कांग्रेस विधायक

दरअसल, हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) ने अपने विधायकों को एक चार्टर्ड विमान से छत्तीसगढ़ भेज दिया है ताकि वो क्रॉस वोटिंग न कर सकें. दिल्ली में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायकों को बुलाया गया था जहां सब इकट्ठा हुए और उसके बाद एक बस के जरिए सभी दिल्ली एयरपोर्ट गए.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान पहले से ही खड़ा था, जिसमें सवार होकर ये सभी विधायक छत्तीसगढ़ गए. यहां इन्हें एक होटलनुमा रिसोर्ट में ठहराया जाएगा. आपको बता दें कि बस में इन विधायकों के साथ दीपेंद्र हुडडा भी बैठे थे जिन्हें विधायकों को इकट्ठा रखने की जिम्मेदारी दी गई है.

तीन विधायकों ने बढ़ाई टेंशन

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हरियाणा से Rajya Sabha Elections को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में  राज्य में एक निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा भी हैं और बीजेपी जेजेपी ने उन्हें सपोर्ट करने की बात कही है. ऐसे में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर लग रहा है.

कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने को कल सख्त कदम उठा सकते हैं अमित शाह

इसके चलते ही पार्टी ने अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ भेज दिया है. इसके बावजूद तीन विधायक अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं. हालांकि उन्होंने तीन दिन बाद पहुंचने का वादा किया है और अब जब तक वे नहीं पहुंचेंगे तब तक कांग्रेस की स्थिति नाजुक ही रहेगी. 

Sidhu Moose Wala Murder: गमगीन पिता ने अमित शाह को लिखा पत्र, जांच को लेकर की ये बड़ी मांग 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement