Advertisement

Rajya Sabha Elections 2024: निर्विरोध शुरू हुई Sonia Gandhi की राज्य सभा में पारी, JP Nadda भी निर्वाचित, जानें कहां से कौन जीता

Rajya Sabha Elections 2024: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार लोकसभा के बजाय राज्य सभा का रुख किया है. जेपी नड्डा गुजरात से जीते हैं.

Latest News
Rajya Sabha Elections 2024: निर्विरोध शुरू हुई Sonia Gandhi की राज्य सभा में पारी, JP Nadda भी निर्वाचित, जानें कहां से कौन जीता

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी. (तस्वीर- Twitter/INC)

Add DNA as a Preferred Source

Rajya Sabha Elections 2024: देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने से पहले ही नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) समेत कई राज्यों में बिना किसी मतदान के निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं. बिहार, राजस्थान और गुजरात में भाजपा के जेपी नड्डा समेत 8, कांग्रेस के सोनिया गांधी समेत 2, राजद के 2, जेडीयू के 1 उम्मीदवार को जीत मिली है. अन्य राज्यों में भी ज्यादातर उम्मीदवारों के निर्विरोध ही चयनित होने की संभावना है. 

राजस्थान में अब कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद

राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया व मदन राठौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है. तीनों के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार को विधानसभा के प्रमुख सचिव व राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने की. राजस्थान में सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की जगह नामांकन किया था, जिनका कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है. भाजपा सांसद भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल भी इसी दिन पूरा हो रहा है, जबकि एक सीट भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के विधायक बनने पर इस्तीफा देने से खाली हुई थी. राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटों में से अब 6 कांग्रेस और 4 भाजपा के पास हो गई हैं.

गुजरात में चारों सीट भाजपा के नाम

गुजरात में भाजपा ने चारों राज्यसभा सीट निर्विरोध जीत ली हैं. यहां से भाजपा के टिकट पर जेपी नड्डा, डायमंड किंग गोविंदभाई ढोलकिया, जसवंतसिंह परमार और मयंक नायक ने नामांकन भरा था. मंगलवार को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी रीता मेहता ने चारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया. इन चारों के सामने किसी भी विपक्षी दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 111 पर भाजपा विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 65 सीट हैं. 

बिहार में ये जीते हैं निर्विरोध

बिहार में भी सभी 6 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. भाजपा के भीम सिंह और धर्मशील गु्प्ता, उसके सहयोगी दल जेडीयू के संजय झा, तेजस्वी यादव की राजद के मनोज झा व संजय यादव और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है. इन सभी के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा था

किन राज्यों में कितनी राज्यसभा सीटों पर है चुनाव?

राज्यसभा की कुल 56 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, जो 15 राज्यों में खाली हुई हैं. इनमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटों पर चुनाव है, जहां भाजपा ने 8 और सपा ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं. इससे अंकगणित रोमांचक हो गया है और 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होने के बीच एक सीट के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा. महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 5-5, गुजरात और कर्नाटक में 4-4, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा में 3-3, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की 1-1 सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन हुआ है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement