Advertisement

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा छात्र घायल 

Jhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूल की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. कई छात्रों के घायल होने की खबर है. इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है...

Latest News
Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा छात्र घायल 

rajasthan jhalawar news

Add DNA as a Preferred Source

Jhalawar School Collapses- राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोड़ी गांव में प्राथमिक स्कूल में छत का एक हिस्सा गिर गिरने से कई छात्रों के घायल होने की खबर है, इस हादसे में कम से कम तीन छात्रों के मौत की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत गिरने से करीब 60 छात्र उसके नीचे दब गए थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं, पूलिस और प्रशासन ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. 

हादसे में 3 से 4 बच्चों की मौत की खबर

घटना की सूचना मिलते ही झालावाड़ के SP अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जानकारी दी है कि इस हादसे में तीन से चार बच्चों की जान गई है. इसके अलावा कई छात्र घायल हैं. इस घटना में करीब 30 छात्रों के घायल होने की जानकारी आ रही है. बताया जा रहा है कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें,  शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें. 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक

इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने X पर लिखा, 'झालावाड़ के मनोहर थाना में रिपोर्ट आई है कि एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह गई है. कई बच्चे और शिक्षक घायल हुए हैं. ' उन्होंने प्रार्थना की कि कम से कम जनहानि हो और घायलों उचित स्वास्थ्य लाभ मिले.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, 'स्कूल हादसे से मुझे गहरा दुख है, इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी. जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है. साथ ही बच्चों का निःशुल्क इलाज करने के निर्देश दे दिए गए हैं.'
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement