Advertisement

Holi 2022 पर मनचलों के लिए राजस्थान पुलिस का अनोखा अंदाज, शोले स्टाइल में दी वॉर्निंग

राजस्थान पुलिस ने त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले मनचलों के लिए एक खास तरह का संदेश दिया है.

Holi 2022 पर मनचलों के लिए राजस्थान पुलिस का अनोखा अंदाज, शोले स्टाइल में दी वॉर्निंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज यानी 18 मार्च को देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली (Holi 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस बीच पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है.  रंग में भंग न पड़े इसे लेकर हर राज्य की पुलिस गली- मोहल्लों पर पैनी नजर बनाए हुए है. वहीं होली की पूर्व संध्या राजस्थान में इसकी एक झलक भी देखने को मिली.

दरअसल राजस्थान पुलिस ने त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले मनचलों के लिए एक खास तरह का संदेश दिया है. राज्य पुलिस ने कई अतरंगी ट्वीट्स के माध्यम से लोगों को सावधान किया. इसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'शोले' के अमर किरदारों जय और वीरू का सहारा लिया.

1975 की हिट फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जय की भूमिका निभाई, जबकि धर्मेंद्र वीरू के किरदार में नजर आए थे. राजस्थान पुलिस के ये ट्वीट्स इन्हीं पात्रों पर आधारित हैं. 

ये भी पढ़ें- Video: एक नहीं तीन-तीन कोबरा सांपों के सामने बैठ स्टंट दिखा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा... देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पुलिस द्वारा किए गए एक ट्वीट में वह दृश्य दिखाया गया है जहां धर्मेंद्र पानी की टंकी से लटके हुए हैं और मौसी को 'कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा' कहकर चेतावनी दे रहे हैं, जबकि नीचे के लोग 'मौसी तैयार है' कह रहे हैं. इसमें एक ट्विस्ट लाते हुए पुलिस ने कहा, 'मौसी तैयार हो ना हो, पर राजस्थान पुलिस तैयर है.' 

Image

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, 'ह से होली पर भले ही रंग और मस्ती में हो जाएं सराबोर लेकिन ह से हुड़दंग ना करें. वरना ह से हवालात की हवा पड़ सकती है खानी.'

ऐसे ही एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा, 'गब्बर, कालिया हो या सांभा, सब सुधर चुके हैं. समझ चुके हैं कि शराब पीकर ड्राइविंग खतरनाक भी है और गैरकानूनी भी. होली पर नशे से नहीं रंगों से सराबोर होइए.' 

मालूम हो कि इसी ट्वीट में गब्बर का किरदार पूछता है- 'अरे ओ सांभा, होली कब है, कब है होली..' इसपर सांभा भी मजेदार जवाब देते हुए कहता है- 'सरदार होली जब है, पर सबसे कह दो कि कोई भी नशा करके वाहन नहीं चलाएगा. पुलिस पकड़ लेगी.. सीधा जेल जाएगा.'

Image

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement