Advertisement

आखिर  'ससुराल' पहुंच गई 'डोली', जानिए पुलिस ने कैसे दबोची 25 लोगों को शादी करके ठगने वाली लुटेरी दुल्हन

Rajasthan News: लुटेरी दुल्हन के नाम से कई राज्यों की पुलिस में मशहूर अनुराधा पासवान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए वही दांव चला है, जो वह पुरुषों को ठगने के लिए चलती रही है. 

Latest News
आखिर  'ससुराल' पहुंच गई 'डोली', जानिए पुलिस ने कैसे दबोची 25 लोगों को शादी करके ठगने वाली लुटेरी दुल्हन

Rajasthan Police ने 25 लोगों से शादी करने के बाद उन्हें लूटकर फरार हो जाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है.

Add DNA as a Preferred Source

Rajasthan News: कई राज्यों की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल 'लुटेरी दुल्हन' आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गई है. अब तक 25 से ज्यादा लोगों को शादी करने के बाद लूट चुकी अनुराधा पासवान को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्वैलरी और कैश लूटकर फरार हो जाने वाली अनुराधा हर बार एक नया नाम, एक नई पहचान के साथ किसी नए शहर में नए आदमी को अपना निशाना बनाती थी. वह आदर्श बहू और परफेक्ट पत्नी बनने का नाटक करती थी और फिर चुपके से ससुराल वालों को बेहोश करके सबकुछ लूटकर फरार हो जाती थी. राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस ने अनुराधा को उसकी ही चाल में फंसाकर नकली दूल्हे के जरिये गिरफ्तार किया है.

अकेली, असहाय और अबला होने का करती थी नाटक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराधा पासवान (32 वर्ष) खुद को अकेली, गरीब, असहाय लड़की के तौर पर पेश करती थी, जिसका एक बेरोजगार भाई है. NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह शिकार के सामने जताती थी कि वह शादी करना चाहती है, लेकिन आर्थिक तंगी उसे जीवन का नया चैप्टर शुरू नहीं करने दे रही है. वह अपने मानसिक दावपेंचों से अपने शिकार को उसके अंदर अपनी भावी खूबसूरत आदर्श दुल्हन देखने के लिए मजबूर कर देती थी. इस काम में उसका पूरा गैंग साथ देता था. उसके गैंग मेंबर्स शादी कराने वाले बिचौलिए बनकर संभावित दूल्हे और उसके परिवार के पास उसकी फोटो और प्रोफाइल लेकर जाते थे और शादी के लिए चुग्गा डालते थे. यह कथित बिचौलिए दूल्हा पक्ष से शादी कराने के लिए 2 लाख रुपये वसूलते थे. एक बार डील तय हो जाती थी तो शादी की सहमति वाला पत्र तैयार किया जाता था. पूरी रीति-रिवाज से शादी कराई जाती थी और इसके साथ ही खेल शुरू हो जाता था.

पहले जीतती थी ससुरालियों का विश्वास, फिर कर देती थी लूट
अनुराधा पासवान दुल्हन बनकर ससुराल जाने के बाद अपने पति और सास-ससुर आदि के सामने खुद को बेहद भोली और प्यारी होने का नाटक करती थी. धीरे-धीरे वह सभी का विश्वास जीतती थी और हर परिजन के साथ एक बॉन्ड कायम कर लेती थी. इसके बाद वह अपने प्लान का फाइनल फेज लागू करती थी. ससुराल के सभी लोगों को वह जहरीला खाना खिलाकर बेहोश करने के बाद सारी ज्वैलरी, कैश व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. 

कर्जा लेकर शादी की थी एक पीड़ित ने, उसने ही की शिकायत
राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी विष्णु शर्मा उन 25 लोगों में से एक हैं, जिन्हें अनुराधा पासवान ने शादी के नाम पर ठगा है. विष्णु शर्मा ने शादी करने के लिए कर्ज लिया था. 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश निवासी अनुराधा पासवान की शादी विष्णु शर्मा के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से हुई. शादी में पप्पू मीणा नाम का शख्स बिचौलिया था, जिसने विष्णु से रिश्ता कराने के लिए 2 लाख रुपये लिए थे. शादी के दो सप्ताह बाद ही अनुराधा पासवान उन सभी को खाने में नींद की गोली खिलाकर फरार हो गई. जाते समय वह घर से 1.25 लाख रुपये की ज्वैलरी, 30,000 रुपये कैश और करीब 30,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर ले गई. विष्णु ने इसकी शिकायत सवाई माधोपुर पुलिस को दी.

पुलिस ने खेला लुटेरी दुल्हन के साथ उल्टा खेल
शिकायत मिलने पर सवाई माधोपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ 'उलटा खेल' खेलने की योजना बनाई. एक कॉन्सटेबल को नकली दूल्हा बनाया गया और फिर अनुराधा पासवान का एक एजेंट तलाशा गया. उस एजेंट ने उन्हें बहुत सारी महिलाओं की फोटो और शादी के एग्रीमेंट दिखाए. यह करने के पीछे एजेंट का मकसद उन लोगों को अपने विश्वास में लेना था. पुलिस ने एजेंट को यही दिखाया कि वे उसकी हर बात पर यकीन कर रहे हैं. हालांकि जांच के दौरान वे सारे डॉक्यूमेंट्स और मैरिज एग्रीमेंट फर्जी पाए गए. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक,'आखिर में नकली दूल्हा बने कॉन्सटेबल से शादी करके ठगी करने के लालच में लुटेरी दुल्हन फंस गई. उसे भोपाल से गिरफ्तार किया गया है.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement