Advertisement

Rajasthan: पति के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पर ली नौकरी फिर की दो और शादियां, ऐसे हुआ खुलासा

रामनिवास का डेथ सर्टिफिकेट 20 दिसंबर 2001 को जारी हुआ था जबकि सरकारी नौकरी पाने के लिए मंजू ने वर्ष 2000 का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया लिया.

Rajasthan: पति के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पर ली नौकरी फिर की दो और शादियां, ऐसे हुआ खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के झुंझुनूं के गुड़ागौड़जी थाने से जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला टीचर अपने पति के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पर 14 सालों तक सरकार की आंखों में धूल झोंकती रही. यही नहीं, इस दौरान उसने मोटी सैलरी भी उठाई. 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल आरोपी महिला ने अपने पति का फेक डेथ सर्टिफिकेट लगाकर ग्रेड थर्ड की टीचर की नौकरी हासिल की थी. नौकरी में रहते हुए महिला 88 लाख रुपये सैलरी के तौर पर लेती रही.

इस दौरान हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जिस पति के फेक डाक्यूमेंट्स लगाकर महिला ने इस नौकरी को हासिल किया था, उसे छोड़ने के बाद वह दो और शादियां कर चुकी थी. 38 वर्षीय मंजू का तीसरा ससुराल तोगड़ा में है.

जानकारी के अनुसार, जून 1996 में खेदड़ों की ढाणी तन गुढ़ागौडजी के रामनिवास जाट से मंजू की पहली शादी हुई थी. हालांकि यह शादी लंबे समय तक टिक ना सकी और 4 साल बाद दोनों ने आपसी मतभेद के चलते तलाक ले लिया.

ये भी पढ़ें- VIDEO: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shetty ने दिए आसान टिप्स

इसके बाद मंजू ने बाबूलाल नाम के युवक से दूसरी शादी की. इस बीच जब मंजू को पत चला कि उसके पहले पति रामनिवास की मौत हो गई है तो सरकारी नौकरी के लालच में मंजू ने अपनी दूसरी शादी की बात को राज ही रखा. 

इधर रामनिवास का डेथ सर्टिफिकेट 20 दिसंबर 2001 को जारी हुआ था जबकि सरकारी नौकरी पाने के लिए मंजू ने वर्ष 2000 का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया लिया. इसके बाद साल 2008 में मंजू को थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी मिल गई. 

इस बीच मंजू और उसके दूसरे पति में भी अनबन होने लगी जिसके चलते 3 जून 2011 को दोनों ने तलाक ले लिया. मंजू ने तीसरी शादी महेश कुमार से की. तीसरे पति से भी मंजू के रिश्ते बिगड़ने लगे. पति से नाराज होकर मंजू ने महेश कुमार के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करा दिया.

हालांकि इस बार ऐसा करना मंजू पर ही भारी पड़ गया. महिला के तीसरे पति महेश ने सोच लिया था कि वह मंजू को सबक सिखाकर रहेगा. यही कारण रहा कि उसने 2021 में झुंझुनूं एसपी को पत्नी मंजू के फर्जीवाड़े के बारे में सबकुछ बता दिया. मामले में जांच बैठी तो मंजू के सारे काले कारनामों का पर्दाफाश हो गया. अब जालसाज महिला टीचर सलाखों के पीछे है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement