Advertisement

Jodhpur violence: सामान्य हो रहे हालात, 8 मई तक जारी रहेगा कर्फ्यू, चेक करें गाइडलाइन

जोधपुर कमिश्नरी क्षेत्र में 3 मई को लगाया गया कर्फ्यू 8 मई की आधी रात तक बढ़ा दिया गया है.

Jodhpur violence: सामान्य हो रहे हालात, 8 मई तक जारी रहेगा कर्फ्यू, चेक करें गाइडलाइन

जोधपुर में मामली विवाद के बाद भड़की थी सांप्रदायिक हिंसा. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) पर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद, शहर में लगाए गए कर्फ्यू को 8 मई तक बढ़ा दिया गया है. पुलिस कमिश्नर राजकुमार चौधरी शुक्रवार को यह जानकारी दी है. जोधपुर कमिश्नरी क्षेत्र में 3 मई को लगाया गया कर्फ्यू 8 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है. रायकाबाग पैलेस बस स्टैंड और रायकाबाग रेलवे स्टेशन को कर्फ्यू से बाहर रखा गया है.

किन लोगों को मिली है छूट?

1. राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक शिक्षकों और  एग्जाम देने वाले छात्रों को कर्फ्यू में छूट दी गई है.

2. चिकित्सा सेवाओं में लगे स्टाफ, बैंक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी गई है.

3. अखबार बांटने वाले हॉकर्स को भी छूट मिलेगी.

4. बेहद जरूरी होने पर सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित पुलिस अधिकारी कर्फ्यू के दौरान बाहर जाने की अनुमति दे सकेंगे.

Jodhpur Violence: इंटरनेट बंद, 97 लोग हुए गिरफ्तार, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

अब तक 211 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

ईद से पहले भड़की सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में कुल 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. झड़प में कई लोग घायल हो गए थे वहीं 19 केस दर्ज किए गए थे. 211 में 191 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है.  

Jodhpur Clashes: जोधपुर में क्यों मचा बवाल? 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू, देखिए तस्वीरें

जोधपुर में स्थितियां अब नियंत्रमण में हैं. पुलिस ने शांति के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है. हिंसा भड़कने के तत्काल बाद इंटरैन बैन कर दिया गया था और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था. अब धीरे-धीरे जन-जीवन सामान्य हो रहा है और इलाके में शांति है.

क्यों भड़का था आंदोलन?

जोधपुर में जालोरी गेट सर्कल पर धार्मिक झंडे लगाने को लेकर पथराव हुआ था. हिंसा में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. घटना के बाद, जोधपुर पुलिस ने कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए थे. अफवाहों को रोकने के लिए कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए थे. पुलिस की भारी तैनाती के चलते मंगलवार सुबह तक स्थितियां सामान्य हो गईं थीं लेकिन ईदगाह पर नमाज के बाद सुबह फिर दंगे भड़क गए थे. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement