Advertisement

Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान

IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन मौसम सुहावना होने के बाद अब भीषण गर्मी के आसार जताए गए हैं.

Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान

Weather

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बीते दो दिन गर्मी से हल्की राहत मिली. मगर आने वाले दिनों में ऐसा होने के कोई आसार नहीं हैं. IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों में गर्मी का कहर बढ़ने वाला है. एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है. 

बीते दो दिन छाए रहे बादल 
शुक्रवार की बात करें तो शहर में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आज से दो दिनों तक दिल्ली के मौसम में अलग तरह का बदलाव आएगा. दरअसल, दोनों दिन राजधानी में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान है. वहीं, ओडिशा और केरल समेत दक्षिण के कई राज्यों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- UP : ट्रांसफर ऑर्डर पर गुस्सा हुईं टीचर , बच्चों को बनाया बंधक, FIR दर्ज

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेस में 23 से 24 अप्रैल के बीच बारिशकी संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी तेज बिजली कड़कने के साथ अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना जताई गई है. 

अप्रैल में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड
इस साल अप्रैल महीने में गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अप्रैल के 11 दिन सन् 2010 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी वाले दिन रहे. राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अप्रैल में महीने में दिल्ली में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1941 का है, तब अधिकतम तापमान 45. 6 डिग्री दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, Home Loan पर जबरदस्त ऑफर दे रहा है यह बैंक

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement