Advertisement

खड़ा हो जाऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं- मसूद, वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बयान, अरशद मदनी ने जो कहा वो सही- मसूद | लखनऊ में कार हादसे का CCTV सामने आया, तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकली, 12वीं का छात्र चला रहा था तेज रफ्तार कार, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत | मेरठ में शावेज राणा ने लगाई गुहार, हिंदू संगठनों का लव जिहाद का आरोप, शावेज ने शादी हो जाने की गुहार लगाई, 'शावेज की आकांक्षा से शादी होनी थी' | अरशद मदनी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, ये हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं- गिरिराज सिंह, 'वंदे मातरम आजादी की लड़ाई को दिखाता है', 'मदनी हो या कोई और कानून से ऊपर नहीं'

Sidhu Moose Wala के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, कल जाएंगे पंजाब के मानसा

Sidhu Moose Wala Murder Case: कांग्रेस ने राहुल गांधी कल सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से पंजाब के मानसा में मुलाकात करेंगे.

Sidhu Moose Wala के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, कल जाएंगे पंजाब के मानसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को पंजाब के मानसा जाएंगे. यहां  वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिजनों से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी कल दोपहर 12 बजे मूसेवाला के गांव पहुंचेंगे. सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था.

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए सवेंदना प्रकट की. राहुल ने कहा था कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी सवेंदनाएं.

ये भी पढ़ेंः सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पेट और छाती छलनी, खोपड़ी में फंसी मिली गोली

मूसेवाला को बदमाशों ने मारी थी 10 गोलियां
सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने 10 गोलियां मारी थी.यह घटना तब हुई थी जब वह अपने रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह और पड़ोसी गुरविंदर सिंह के साथ जा रहे थे. पुलिस ने बताया था कि जब मूसेवाला अपनी गाड़ी से मनसा जिले के जवाहरके गांव पहुंचे उसी वक्त दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. घटना की जानकारी मिलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला की थार पर बरसाई गईं 30 से ज्यादा गोलियां, देखें तस्वीरें

मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था चुनाव
मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला ने 63 हजार 323 वोटों से हराया था. विजय सिंगला को 1 लाख 23 हजार वोट, जबकि सिद्धू मूसेवाला को 36,700 वोट मिले थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement