Advertisement

Indian Foreign Service पर राहुल गांधी की टिप्पणी जयशंकर को नहीं आई रास, कह दी बड़ी बात

विदेशमंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय विदेश सेवा बदल गई है और वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं. वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं.

Indian Foreign Service पर राहुल गांधी की टिप्पणी जयशंकर को नहीं आई रास, कह दी बड़ी बात

राहुल गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कई टिप्पणियों को लेकर सियासी संगठन सवाल उठा रहे हैं. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा की कार्यपद्धति पर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाए.

राहुल गांधी ने लंदन में कहा, "मैं यूरोप के नौकरशाहों से बात कर रहा था और उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है. वो कुछ भी नहीं सुनते, वे घमंडी हैं. अब वे बस हमें बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश मिल रहे हैं, कोई बातचीत नहीं हो रही है, आप ऐसा नहीं कर सकते."

पढ़ें- हरियाणा के पूर्व सीएम आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार 

राहुल गांधी के इस बयान पर विदेशमंत्री जयशंकर ने पलटवार किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "भारतीय विदेश सेवा बदल गई है और वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं. वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं. इसे अहंकार नहीं बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रहित की रक्षा करना कहते हैं."

मोदी सरकार पर राहुल ने लगाया बड़ा आरोप
लंदन में हुए कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में केरोसिन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है. राहुल गांधी के बयान का महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने समर्थन किया है.

पढ़ें- Rajiv Gandhi Death Anniversary: क्या अधीर रंजन ने ही किया था वह ट्वीट? तुरंत डिलीट कर बोले...

शिवसेना ने नेता संजय राउत ने कहा कि उन्होंने जो कहा, सच है. हमने भी अलग शब्दों में यही बात कही है. यह केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से देश के लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है. केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए राउत ने कहा, "आप उन लोगों के खिलाफ अभियान देख सकते हैं जो केंद्र सरकार के खिलाफ बोलते हैं. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है." शिवसेना नेता ने कहा, "हमारे देश के लोग भयभीत हैं और सच बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को केंद्रीय एजेंसियों की एक के बाद एक जांच का सामना करना पड़ता है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement