Advertisement

राबड़ी देवी ने की Yogi Adityanath की तारीफ, जानिए क्या है वजह

राबड़ी देवी ने कहा, 'राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां रोज हत्या, लूट नहीं हो रही है. सरकार ही कमजोर है, अगर सरकार मजबूत रहती तो घटना ही नहीं घटती.'

राबड़ी देवी ने की Yogi Adityanath की तारीफ, जानिए क्या है वजह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा है.  खास बात तो यह रही कि इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को बिहार लाने तक की बात कह डाली. राबड़ी देवी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ को ही बिहार ले आइए, किसने रोका है.'

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, 'राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां रोज हत्या, लूट नहीं हो रही है. सरकार ही कमजोर है, अगर सरकार मजबूत रहती तो घटना ही नहीं घटती. सरकार सक्षम होती तो हमलोग मदद भी करते.'

ये भी पढ़ें- बनकर तैयार हुआ 100 करोड़ का ISKCON मंदिर, ताजमहल से है खास कनेक्शन

वहीं भाजपा विधायकों द्वारा बिहार में योगी मॉडल लागू किए जाने की मांग पर राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा, 'नीतीश कुमार वहां चले जाएं और योगी जी (योगी आदित्यनाथ) को बिहार ले आएं. कौन रोक रहा है, डबल इंजन की सरकार है.' राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार ने अफसरों के भरोसे सबकुछ छोड़ दिया है. 

इसके अलावा विधानसभा में शराबबंदी संशोधन विधेयक लाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कभी नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'शराबबंदी कहां है? सब जगह शराब मिल ही रही है. छह साल तो हो गए, हासिल क्या हो गया?' राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement