Advertisement

Punjab Police ने तोड़ा इटली-यूएस से चल रहा टैरर मॉड्यूल, एक आतंकी गिरफ्तार, बड़ी घटना की थी साजिश, पढ़ें 5 पॉइंट्स

Punjab Police के DGP गौरव यादव ने खुद ट्वीट में इन आतंकियों को पकड़े जाने की सूचना साझा की है. पुलिस दोनों से ये जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस साजिश को अंजाम देने पंजाब पहुंचे थे.

Latest News
Punjab Police ने तोड़ा इटली-यूएस से चल रहा टैरर मॉड्यूल, एक आतंकी गिरफ्तार, बड़ी घटना की थी साजिश, पढ़ें 5 पॉइंट्स

Punjab Police ने आतंकी के पास से ये हथियार बरामद किए हैं.

Add DNA as a Preferred Source

Punjab News: पंजाब में खालिस्तानी आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने अमृतसर में एक खालिस्तानी आतंकी को दबोचा है, जिसके लिंक अमेरिका और इटली में बैठे खालिस्तानी आतंकियों से हैं. ये सभी आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हुए हैं. गिरफ्तार आतंकी जल्द ही किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ था और विदेश में अपने आकाओं के संपर्क में था. पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश की जानकारी साझा की जाएगी. आइए 5 पॉइंट्स में बताते हैं कि अब तक क्या पता चला है.

1. पहले जान लीजिए क्या बताया है पंजाब पुलिस ने 

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने खुद ट्वीट के जरिये पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया,'पंजाब पुलिस ने इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चलाते हुए अमृतसर में BKI के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है. आतंकी को अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दबोचा है. गिरफ्तार आतंकी अपने विदेश में बैठे हुए आकाओं के हुक्म पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ था.

2. यूएस-इटली में बैठे इन आतंकियों से संपर्क में था

डीजीपी यादव ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पैसिया और इटली निवासी रेशम सिंह से जुड़ा हुआ था. वह इन आतंकियों के इशारे पर पंजाब में BKI का टैरर मॉड्यूल तैयार कर रहा था.

3. किसी बड़ी हस्ती की हत्या करने वाले थे

DGP यादव का कहना है कि पकड़ा गया आतंकी किसी बड़ी हस्ती को टारगेट किलिंग के तहत मौत के घाट उतारने की तैयारी में था. इसके लिए वह लगातार विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स से कॉन्टेक्ट कर निर्देश ले रहा था और पंजाब में चल रही गतिविधियों की जानकारी उन्हें दे रहा था. 

4. आतंकी के पास मिले हैं ये हथियार

डीजीपी पंजाब पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 9 जिंदा कारतूस और 1 खाली कारतूस बरामद हुआ है. खाली कारतूस का उपयोग कहां किया गया है. इसकी भी जानकारी ली जा रही है. दोनों आतंकियों ने अब तक अपनी जुबान नहीं खोली है, लेकिन दोनों से जल्द ही पूरी साजिश की जानकारी निकलवा ली जाएगी.

5- क्या है बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन

बब्बर खालसा इंटरनेशल खालिस्तान अलगाववाद का अहम संगठन है, जिसकी नींव 1978 में रखी गई थी और यह 80 के दशक में बेहद चर्चित रहा था. इस संगठन को भारत, कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई देशों ने प्रतिबंधित सूची में शामिल किया हुआ है. यह संगठन पंजाब और पड़ोसी राज्यों के कुछ जिलों को मिला कर खालिस्तान नाम से अलग सिख देश बनाने की मांग करता रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement