Advertisement

24 घंटे में बेअदबी की दो घटनाओं ने पंजाब को झकझोरा, भीड़ ने आरोपियों की पीट-पीटकर मार डाला

पंजाब के कपूरथला में भी निशान साहिब से छेड़छाड़ की कोशिश की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट दिया.

24 घंटे में बेअदबी की दो घटनाओं ने पंजाब को झकझोरा, भीड़ ने आरोपियों की पीट-पीटकर मार डाला

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 24 घंटे में बेअदबी की दो घटनाओं ने पंजाब को झकझोर कर रख दिया. पहली घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम हुई तो दूसरी घटना कपूरथला के निशान साहिब में हुई. बेअदबी के मामले के दोनों आरोपियों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. स्वर्ण मंदिर की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी स्वर्ण मंदिर का दौरा कर रहे हैं. वहीं गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया है.

कपूरथला में क्या हुआ?

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद कपूरथला में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया. एक युवक ने कथित तौर पर निशान साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. कपूरथला के निजामपुर गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को बेरहमी से पीटा.

युवक ने रविवार को गुरुद्वारा साहिब पर लगे निशान साहिब से छेड़छाड़ की कोशिश की थी जिसके बाद वहां मौजूद लोग नाराज हो गए. ग्रामीणों ने पूरी घटना का एक वीडियो भी बना लिया है. 

जहां ये वारदात हुई है वहीं बगल में ही पुलिस चौकी है. बेअदबी करने वाले युवक को भीड़ ने पीटा और पुलिस को भी नहीं बताया. घटना के तत्काल बाद ही अलग-अलग सिख संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है.

Golden Temple में युवक ने उठा ली कृपाण, भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला, वीडियो वायरल

कब का है मामला?

स्थानीय लोगों का कहना है कि निजामपुर मोड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में जब लोग उठे, उसी वक्त यह शख्स निशान साहिब की बेअदबी करता नजर आया. जब वे वहां पहुंचे तो युवक ने भागने की कोशिश की. फिर उसे पकड़ लिया गया. दावा यह भी किया जा रहा है कि युवक दिल्ली से आया है.

स्वर्ण मंदिर में क्या हुआ था?

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई थी. युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगा था. उसने वहां रखी श्रीसाहिब उठा ली थी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

(कपूरथला से संदीप ओबेरॉय की रिपोर्ट.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement