भारत
भगवंत मान और सिद्धू का कनेक्शन आज का नहीं सालों पुराना है. भगवंत मान स्टार प्लस के शो भगवंत मान के कंटेस्टेंट थे.
डीएनए हिंदी: किस्मत के आगे किसी का जोर नहीं होता. कभी किसी का सिक्का चलता है तो कभी कोई धूल फांकता है. कुछ ऐसा ही पंजाब में देखने को मिला है जहां कभी हिट कॉमेडी शो के जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए तो वहीं उसी शो में बतौर कंटेस्टेंट स्टैंडअप करने वाले भगवंत मान ने बड़ी जीत हासिल की.
भगवंत मान और सिद्धू का कनेक्शन आज का नहीं सालों पुराना है. भगवंत मान स्टार प्लस के शो भगवंत मान के कंटेस्टेंट थे. उस वक्त सिद्धू के दिए नंबरों पर मान की परफॉर्मेंस नापी जाती थी और आज जनता के दिए नंबरों ने मान को नंबर-1 बना दिया. यह शो साल 2005 में टीवी पर बहुत पॉपुलर था. इस दौरान मान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कभी वह राजनीति में आएंगे और इतने भारी मतों से जीत हासिल करेंगे.
मान ने न केवल चुनाव जीता बल्कि सिद्धू के एक बड़े सपने को भी गहरा झटका दिया है. कहां तो सिद्धू सीएम की कुर्सी का सपना देख रहे थे. इस सपे के लिए उन्होंने राजनीति में अच्छी हलचल पैदा की थी. माहौल सेट किया था लेकिन सब धरा का धरा रह गया. वह पीछे ही रह गए हैं तालियां ठोकते हुए जनता ने AAP के भगवंत मान को जिता दिया. अब वह सीएम पद संभाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
1- BJP पर भरोसा जता रहे हैं मुस्लिम ? जानिए मुस्लिम इलाकों में क्या है स्थिति