Advertisement

Pune Fire News: पुणे की मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत

Candle Factory Fire in Pune: पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में यह भीषण हादसा हुआ है. आग इतनी भयानक थी कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है. फायर ब्रिगेड और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.

Pune Fire News: पुणे की मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत

Pune Fire: आग बुझने के बाद फैक्ट्री के अंदर निरीक्षण करते फायरकर्मी व अन्य अधिकारी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Pimpri Chinchwad Factory Fire Updates- महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक हादसा हुआ है. पुणे के करीब पिंपरी चिंचवड इलाके में शुक्रवार को मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि यह संख्या अभी बढ़ने की आशंका दिख रही है. अब तक मिली जानकारी के हिसाब से आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी है, जिसमें अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है. महाराष्ट्र पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझा ली गई है. फैक्ट्री के अंदर की जांच चल रही है. साथ ही मलबे में फंसे लोगों को तलाश किया जा रहा है. 

आग लगने के कारण की अब तक नहीं जानकारी

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड इलाके में दोपहर करीब 2.45 बजे हुए हादसे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है. पिंपरी चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर 5 फायर टेंडर भेजे गए. हादसे के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है. अब तक माना जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है. पिंपरी चिंचवड के तालावाडे एरिया में हुए इस हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे में घायल हुए लोगों को पुणे और पिंपरी चिंचवड इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

फैक्ट्री में बनती हैं जन्मदिन पर इस्तेमाल की जाने वाली स्पार्कलिंग मोमबत्ती

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में जन्मदिन पर इस्तेमाल की जाने वाली स्पार्कलिंग मोमबत्तियां बनाई जाती हैं, जो जलने के बाद बेहद छोटे अनार पटाखे जैसा लुक देती हैं. माना जा रहा है कि इन मोमबत्तियों के इस्तेमाल में पोटाश का इस्तेमाल होता है. इसी कारण गोदाम में रखी मोमबत्तियों ने तेजी से आग पकड़ी और इतना भयानक हादसा हो गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement