Advertisement

PUBG बना 'लव प्लेटफॉर्म', एक बच्चे की मां ने पति को दिखाया नीला ड्रम, फिर लवर संग भागी

Uttar Pradesh News: गेमिंग प्लेटफॉर्म PUBG पर खेलते-खेलते प्यार होने का यह पहला मामला नहीं है. पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर नोएडा आई Seema Haider को भी Sachin Meena से पबजी पर ही प्यार हुआ था.

Latest News
PUBG बना 'लव प्लेटफॉर्म', एक बच्चे की मां ने पति को दिखाया नीला ड्रम, फिर लवर संग भागी
Add DNA as a Preferred Source

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक अजब घटना सामने आई है. मोबाइल पर पूरा दिन PUBG खेलने वाली महिला को उस प्लेटफॉर्म पर पंजाब के एक युवक के साथ 'ऑनलाइन' ही इश्क हो गया. महिला ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की ठान ली. पहले उसने पति को 55 टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने की धमकी दी. इस पर भी बात नहीं बनी तो अपने डेढ़ साल के बच्चे को ही प्रताड़ित करने लगी. आखिरकर तंग आकर पति ने पत्नी को प्रेमी के संग जाने की इजाजत दे दी. इसके बाद महिला घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

तीन साल पहले हुई थी महिला की शादी
महोबा के थाना शहर कोतवाली इलाके के भटीपुरा मोहल्ला निवासी शीलू रैकवार की शादी 2022 में आराधना से हुई थी. आराधना बांदा जिले के मटौंध की रहने वाली हैं. शीलू पेशे से मिठाई निर्माता हैं. इसके चलते उन्हें पूरा दिन दुकान पर बिजी रहना पड़ता है. इसके चलते आराधना शीलू से नाराज रहती थी. खाली समय होने के चलते वह मोबाइल पर वक्त बिताने लगी. इस दौरान उसे PUBG खेलने की लत लग गई.

गेम खेलते समय हुई चैटिंग में भा गया शिवम
आराधना जब पबजी पर एक्टिव रहती थी, उसी दौरान पंजाब के लुधियाना का रहने वाला शिवम भी यह गेम खेलता था. गेम खेलने के दौरान दोनों के बीच ऑनलाइन चैटिंग होने लगी. इसी चैटिंग में आराधना को शिवम भा गया. दोनों के बीच रेगुलर बातचीत होने लगी. यह बातचीत प्यार में बदल गई.

घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर शादी तोड़ने की कोशिश की
आराधना ने शिवम से शादी करने के लिए शीलू के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया. उसने शीलू पर घरेलू हिंसा का झूठा आरोप भी लगाया. इससे घर में झगड़े बढ़ गए. इस पर आराधना ने शीलू को शादी नहीं तोड़ने पर 55 टुकड़े करने के बाद नीले ड्रम में भरने की धमकी दी. इसके बाद अपने बेटे के साथ भी बुरी तरह मारपीट करने लगी. इसी बीच शिवम भी लुधियाना से महोबा आ गया तो शीलू ने उसकी शिकायत कोतवाली में कर दी. घर में हंगामा होने पर पुलिस ने शिवम का शांतिभंग में चालान कर दिया. शीलू ने मामला सुलझता हुआ नहीं देखकर आराधना और शिवम को घर छोड़कर जाने की इजाजत दे दी. इसके बाद दोनों चले गए. अब कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement