Advertisement

नूपुर शर्मा विवाद पर Pak की साजिश बेनकाब, खाड़ी देशों को भड़काने के लिए चलाया हैशटैग

नूपुर शर्मा विवाद पर पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया और हैशटैग ट्रेंड कराया था. उसने खाड़ी देशों से भारत के संबंध खराब करने के लिए ऐसा किया.

नूपुर शर्मा विवाद पर Pak की साजिश बेनकाब, खाड़ी देशों को भड़काने के लिए चलाया हैशटैग

नूपुर शर्मा के बयान पर मचा है बवाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए विवादित बयान से दुनियाभर में हंगामा मचा हुआ है. खाड़ी देश भी इस मामले में भारत से खफा नजर आ रहे हैं. इस बीच इस पूरे विवाद पर पाकिस्तान (Pakistan) की साजिश का खुलासा हुआ है. पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर नूपुर शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया और हैशटैग ट्रेंड कराया था. इतना ही नहीं खाड़ी देशों को भी भड़काया.

पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में फॉलोअर्स से ट्वीट कराए और लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया. पाकिस्तान की साजिश गल्फ देशों से भारत के अच्छे संबंधों को खराब करने की है. वह चाहता है कि खाड़ी देश भारत के खिलाफ खड़े हों. इसलिए उसने नूपुर शर्मा से जुड़े हैशटैग को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराया.

ये भी पढ़ेंः Nupur Sharma Controversy: आखिर खाड़ी देशों को भारत क्यों नहीं कर सकता है इग्नोर, जानें वजह

खाड़ी देशों ने इस बयान की आलोचना
बता दें कि खाड़ी देशों ने नुपूर शर्मा के बयान पर आपत्ति जताई थी.कतर, ईरान, कुवैत, सऊदी अरब, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा की विवादित बयान की आलोचना की थी. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके इस बयान की निंदा की और कहा कि इनसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान हुआ है. कतर, ईरान, कुवैत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने इस मामले में भारतीय राजदूतों को तलब किया था. पाकिस्तान ने कहा कि ऐसी टिप्पिणियों से दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘जो रब से ना डरा चलो “अरब” से तो डरा’, आप के इस नेता के ट्वीट पर भड़की बीजेपी 

भारत पर लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीजेपी नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी की रविवार को निंदा की थी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि भारत की वर्तमान सरकार धार्मिक स्वतंत्रता और विशेष रूप से मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.   

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement