Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 से भरी उड़ान, पायलट अवतार देख हैरान लोग, देखें VIDEO

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले 4 राष्ट्रपति सुखोई से उड़ान भर चुके हैं. प्रतिभा पाटिल भी उड़ान भर चुकी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 से भरी उड़ान, पायलट अवतार देख हैरान लोग, देखें VIDEO

President Droupadi Murmu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने शनिवार को असम (Assam) के तेजपुर (Tezpur) वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं. वह फिलहाल असम की यात्रा पर हैं. सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है. द्रौपदी मुर्मू यह इतिहास रचने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.

द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भर चुकी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पायलट अवतार देखकर लोग सैल्यूट कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं उन्हें अपने राष्ट्रपति पर गर्व है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, रामनाथ कोविंद भी इससे उड़ान भर चुके हैं.  रूसी कंपनी सुखोई ने सुखोई-30 विकसित किया है. इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement