Advertisement

Delhi: राष्ट्रपति ने मंजूर किया केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा, देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

दिल्ली सरकार ने राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा LG वीके सक्सेना को भेजा था. उपराज्यपाल कार्यालय ने फाइनल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति कार्यालय भेज दिया था.

Delhi: राष्ट्रपति ने मंजूर किया केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा, देवी-देवताओं के अपमान का आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राजेंद्र पाल गौतम पर विजयादशमी के मौके पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में विवाद बढ़ने पर उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा. गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी है. बताया जा रहा है कि अब सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही नए मंत्री का ऐलान कर सकते हैं.

राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे को फाइनल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था. दिल्ली सरकार ने गौतम का इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा था. उपराज्यपाल कार्यालय ने सोमवार को फाइनल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति कार्यालय भेज दिया. राष्ट्रपति ने आज गौतम के इस्तीफे को मंजूर कर लिया.

ये भी पढ़ें- 'कॉलेजियम सिस्टम से लोग नाखुश, जजों की नियुक्ति करना सरकार का काम

क्या था पूरा मामला
5 अक्टूबर को दिल्ली के करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में बौध धर्म का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें कुछ लोगों का धर्मांतरण कराकर उनको दीक्षा दिलाई गई थी. इसमें हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा कर उनको न मानने की शपथ ली गई थी. कार्यक्रम में मंच पर मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे. इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और बीजेपी ने आरोप लगाया कि राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है. इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

इस्तीफा मंजूर

गौतम की जगह दलित को ही मिलेगा मौका
दिल्ली सरकार में गौतम की जगह कौन लेगा, इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को भी नहीं की. सीमापुरी विधानसभा सीट से विधायक गौतम के पास समाज कल्याण मंत्रालय का जिम्मेदारी थी. माना जा रहा है कि केजरीवाल उनकी जगह किसी दलित विधायक को ही मंत्रिमंडल में जगह दे सकते हैं. इस होड़ में अंबेडकर नगर सीट के विधायक अजय दत्त, कोंडली सीट के विधायक कुलदीप कुमार और करोल बाग सीट के विधायक विशेष रवि का नाम सबसे आगे है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement