Advertisement

HIV Test Before Marriage: शादी के लिए ‘हां’ से पहले ‘जांच’, भारत के इस राज्य विवाह से पहले HIV टेस्ट कराना होगा जरूरी!  

HIV Test Before Marriage: भारत के इस राज्य में सरकार जल्द ही एक नया कानून लाने पर विचार कर रही है, इसके तहत शादी से पहले HIV/AIDS टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा...

Latest News
HIV Test Before Marriage: शादी के लिए ‘हां’ से पहले ‘जांच’, भारत के इस राज्य विवाह से पहले HIV टेस्ट कराना होगा जरूरी!   

pre-marital HIV testing india meghalaya 

Add DNA as a Preferred Source

HIV Test Before Marriage- मेघालय एचआईवी/एड्स प्रसार के मामले में देश में छठे स्थान पर है, राज्य में HIV/AIDS के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में HIV/AIDS के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मेघालय में सरकार जल्द ही एक नया कानून लाने पर विचार कर रही है, इसके तहत शादी से पहले HIV/AIDS टेस्ट करवाना (Pre-Marital HIV Testing India) अनिवार्य होगा. स्वास्थ्य मंत्री अम्पारीन लिंगदोह ने कहा कि, 'अगर गोवा में टेस्ट अनिवार्य हो सकता है तो मेघालय में भी ऐसा कानून क्यों नहीं लाया जा सकता? इससे पूरे समाज को फायदा होगा.' 

HIV/AIDS से निपटने की तैयारी

बता दें कि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन टायन्सॉन्ग की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई और इसमें सामाजिक कल्याण मंत्री पॉल लिंगदोह और ईस्ट खासी हिल्स के 8 विधायक शामिल हुए. इस बैठक में HIV/AIDS से निपटने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने पर चर्चा हुई. 

इसके अलावा मंत्री ने बताया कि गारो हिल्स और जयंतिया हिल्स में भी ऐसी बैठकें होंगी, ताकि हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से रणनीति बनाया जा सकें. चिंता जताते हुए मंत्री ने बताया कि  ईस्ट खासी हिल्स में ही HIV/AIDS के 3,432 मामले सामने आए हैं, पर इसमें से सिर्फ 1,581 मरीज इलाज करवा रहे हैं. 

टेस्टिंग और स्क्रीनिंग को बेहतर करने की जरूरत

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब जागरूकता की कमी नहीं है, लेकिन इस स्थिति में टेस्टिंग और स्क्रीनिंग को बेहतर करना बड़ी चुनौती है. आगे बताया की ईस्ट खासी हिल्स में 159 लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) इलाज से वंचित रहे. इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर सही समय पर इलाज हो तो HIV/AIDS को जानलेवा होने से रोका जा सकता है. 

उन्होंने आगे कहा कि यह कैंसर या टीबी की तरह ही एक इलाज योग्य बीमारी है. बताया जा रहा है कि मेघालय में इस बीमारी का मुख्य कारण यौन संबंध हैं और नशे के इंजेक्शन से फैलने वाले मामले अभी कम हैं. बताते चलें कि गोवा में भी गोवा में भी ऐसे तमाम मामले पाए जाने के बाद एचआईवी टेस्ट को लेकर नियम बनाया गया है. 

  अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement