Advertisement

Prayagraj Truck Accident: प्रयागराज में स्कूल से लौटती 5 छात्राओं ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, भड़की भीड़ ने आग लगाई

Truck Accident: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए हादसे में एक छात्रा की करीब 1 घंटे तक ट्रक के पहिए के नीचे घायल हालत में फंसी रहने के बाद मौत हो गई है. भीड़ बुरी तरह भड़क गई है, जिसे संभालने के लिए कई थानों की पुलिस बुलाई गई है.

Latest News
Prayagraj Truck Accident: प्रयागराज में स्कूल से लौटती 5 छात्राओं ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, भड़की भीड़ ने आग लगाई

Prayagraj में ट्रक के नीचे एक घंटे तक छात्रा फंसी रही. जेसीबी बुलाकर उसे निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

Add DNA as a Preferred Source

Truck Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है. ओवरलोड हाई स्पीड ट्रक ने स्कूल से लौट रही 5 छात्राओं को कुचल दिया है. प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर एक छात्रा की ट्रक के नीचे कुचलने से तत्काल ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य छात्रा करीब एक घंटे तक ट्रक के पहिये के नीचे फंसी रही है. उसे बुलडोजर से भी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो गई. तीन घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना से स्थानीय लोग भड़क गए हैं. लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने के साथ ही ट्रक में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी है. ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. भड़के लोगों को शांत करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

तेज रफ्तार के कारण संभाल नहीं पाया ड्राइवर

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक दोपहर करीब 1 बजे मिर्जापुर से प्रयागराज शहर की तरफ जा रहा था. ट्रक ओवरलोड था. इसके बावजूद ड्राइवर उसे बहुत ज्यादा रफ्तार से चला रहा था. इसके चलते ड्राइवर ट्रक को कंट्रोल नहीं कर पाया. ट्रक सड़क पर लहराने लगा और मेजा के टिकुरी समहन गांव के पास स्कूल के बाद 5 छात्राओं को कुचलते हुए सड़क किनारे फंसकर रुक गया. सभी छात्राएं कठौली स्थित काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज से साइकिल पर घर लौट रही थीं. ट्रक के पहिए के नीचे कुचलते ही कक्षा-12 की रिद्धि (15 साल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा ट्रक के पहिये के नीचे फंस गई.

बच्ची को निकालने के लिए बुलाई जेसीबी
हादसा होते ही आसपास के लोग ट्रक की तरफ से दौड़ पड़े. लोगों की भीड़ देखकर ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. लोगों ने देखा कि एक बच्ची घायल हालत में ट्रक के पहिये के नीचे फंसी हुई है. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम अपने साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची. ट्रक को ऊपर उठाकर पहिये के नीचे से घायल बच्ची को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. तब तक तीन अन्य घायल छात्राओं को अस्पताल भेजा जा चुका था.

नो एंट्री होने के बावजूद आ रहा था ट्रक

छात्रा की मौत होने से लोगों की भीड़ भड़क गई. लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और तोड़फोड़ कर दी. तब तक मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी थी. लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया है, जिसे खुलवाने की कोशिश की जा रही है. लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लोगों का आरोप है कि सुबह 6 बजे से रात 9 बज तक ट्रक आदि के लिए नो एंट्री लागू है, लेकिन पुलिसकर्मी रिश्वत लेकर ट्रकों को नो एंट्री में भी आने देते हैं. इसी कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. उच्चाधिकारी भड़की भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement