Advertisement

Pramod Sawant को फिर गोवा की कमान, चुने गए विधायक दल के नेता

Goa Chief Minister: भाजपा ने प्रमोद सावंत को एकबार फिर से गोवा की कमान सौंप दी है. विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है.

Pramod Sawant को फिर गोवा की कमान, चुने गए विधायक दल के नेता

goa pramod sawant oath ceremony today pm modi rajnath amit shah attend the programme  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी ने प्रमोद सावंत सावंत को एकबार फिर से गोवा की कमान सौंप दी है. प्रमोद सावंत गोवा में अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे. उन्हें सोमवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसकी जानकारी दी.

भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर और तमिलनाडु के नेता एल मुरुगन को इस बैठक क लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने बताया कि विधायक दल की बैठक में विश्वजीत राणे ने मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमोद सावंत का नाम रखा, जिसके बाद सभी विधायकों ने उनका समर्थन करने का ऐलान किया. 

पढ़ें- Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने जताया भरोसा

भाजपा के पास बहुमत से एक सीट कम
गोवा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा  20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है. यह संख्या बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है. भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है. इससे भाजपा नई विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है.

पढ़ें- Manipur में बड़ी जीत के बाद N. Biren Singh ने दूसरी बार ली CM पद की शपथ

राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे सावंत
गोवा विधायकों द्वारा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रमोद सावंत पार्टी के अन्य सीनियर नेताओं के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने वाले हैं.

पढ़ें- 25 मार्च शाम 4 बजे होगा Yogi का 'राजतिलक', लगातार दूसरी बार संभालेंगे यूपी की कमान

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement