Advertisement

Power Cut: 'मोदी है तो मुमकिन है', बिजली कटौती को लेकर पी चिदंबरम ने केंद्र पर कसा तंज

गर्मी के कारण देश में लगतार बिजली खपत और कटौती बढ़ रही है जिसको लेकर अब पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

Power Cut: 'मोदी है तो मुमकिन है', बिजली कटौती को लेकर पी चिदंबरम ने केंद्र पर कसा तंज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है जिसके चलते बिजली की खपत बढ़ी है. कोयले की आपूर्ति समय पर ना हो पाने के चलते बिजली कटौती (Power Crisis) भी बढ़ गई  है. इसको लेकर अब कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने मोदी सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि सरकार ने 'सही समाधान' ढूंढ़ लिया है, जो यात्री ट्रेन को रद्द करने और कोयला से लदी ट्रेन (मालगाड़ी) चलाने का है.

60 साल का शासन जिम्मेदार 

दरअसल, देश के कई राज्यों में बिजली का संकट गहराता जा रहा है. पिछले दिन के सवार्धिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ने इस मांग को और बढ़ा दिया. विपक्षी दलों ने ताप संयंत्रों में कोयले की कमी के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया. इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर होते हुए चिदंबरम ने कहा, ''प्रचुर मात्रा में कोयला, बड़े रेल नेटवर्क, ताप संयंत्रों में अप्रयुक्त क्षमता, फिर भी बिजली की भारी किल्लत है. केंद्र सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है. यह कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण है.''

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, ''कोयला, रेलवे या बिजली मंत्रालयों में किसी तरह की अक्षमता नहीं है. दोष उक्त विभागों के पिछले कांग्रेस के मंत्रियों का है!'' अपने एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, ''सरकार ने इसका सही समाधान ढूंढ़ लिया है: यात्री ट्रेन रद्द करो और कोयला लदी ट्रेन को चलाओ! मोदी है, मुमकिन है.''

UP के इस गांव में करोड़ों की जमीन के मालिक हैं पाकिस्तानी! सरकारी दस्तावेंजों में दर्ज है नाम

रेलवे ने लिया था फैसला

आपको बता दें कि देश में जारी Heatwave के कारण बिजली की मांग शुक्रवार को 207.11 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गई और रेलवे ने कोयला माल ढुलाई की सुविधा के लिए 42 यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है.  इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) डिवीजन के साथ, जो कोयला उत्पादक क्षेत्रों तक जाता है, ने 34 ट्रेन को रद्द कर दिया और इससे मालगाड़ियों की रफ्तार में फर्क पड़ने का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में इसी फैसले को लेकर पी. चिदंबरम मोदी सरकार पर हमलावर है. 

Loudspeaker Row: औरंगाबाद के AIMIM सांसद ने Raj Thackeray को दिया इफ्तार पार्टी का न्योता

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement