Advertisement

Power Crisis: भीषण गर्मी में लोगों पर पड़ेगी दोहरी मार, कई राज्यों में जारी रहेगी बिजली कटौती

देश में कोयले की कमी की वजह से ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. दिल्ली सरकार ने भी कहा है कि बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

Power Crisis: भीषण गर्मी में लोगों पर पड़ेगी दोहरी मार, कई राज्यों में जारी रहेगी बिजली कटौती

देश के कई राज्य ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के लोगों पर गर्मी (Heat) की दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में बिजली की आपूर्ति बुरी (Electricity Supply) तरह से प्रभावित हो गई है. कोयले की कमी (Coal Crisis) के गहराते संकट के बीच दिल्ली सरकार ने भी कुछ प्रतिष्ठानों तक बिजली सप्लाई को जारी रखने में असमर्थतता जताई है.

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने मेट्रो (Metro) ट्रेनों और अस्पतालों समेत राजधानी के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने में असमर्थतता जताई है. दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने ऊर्जा संकट पर आपातकालीन बैठक की और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयला मुहैया कराए.

Record Electricity Demand: पारा चढ़ने के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड 201 गीगावॉट पर पहुंची

दिल्ली सरकार ने कहा है कि दादरी-सेकेंड और ऊंचाहार बिजली स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों समेत कई जरूरी संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में समस्या हो सकती है.

दिल्ली के कितने प्लांट हैं प्रभावित?

नेशनल पावर पोर्टल की डेली कोल रिपोर्ट के मुताबिक दादरी-सेकेंड, ऊंचाहार, कहलगांव, फरक्का और झज्जर बिजली संयंत्रों में कोयले की भारी कमी है. भीषण गर्मी के साथ, देश के कई हिस्सों में ब्लैकआउट शुरू हो गया है. कई राज्य बिजली संकट का सामना कर रहे हैं.

देश में क्यों बढ़ रही है Power Cut की समस्या, कोयले की कमी नहीं बल्कि ये है बड़ी वजह

बिजली संकट का सामना कर रहे हैं देश के कितने राज्य?

झारखंड में बिजली संकट ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. झारखंड में रांची में बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजस्थान में 4-4 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है. आने वाले दिनों में बिजली कटौती और बढ़ सकती है. बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ी है. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भीषण कटौती जारी है. पंजाब और बिहार में भी बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है. यहां भी कटौती जारी है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement