Advertisement

Covid Protocol तोड़ने के जुर्म में इन्हें भरना पड़ा 350 करोड़ रुपये का जुर्माना

कोविड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को फुल पावर दी थी कि वह निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करें.

Covid Protocol तोड़ने के जुर्म में इन्हें भरना पड़ा 350 करोड़ रुपये का जुर्माना

Covid-19 संक्रमण के देश में एक बार फिर बढ़ने लगे केस. (तस्वीर-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर सरकार शुरू से ही सख्त रही है. जारी निर्देशों की अनदेखी करने पर कड़े जुर्माने भी लगाए गए लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे थे जिनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. यही वजह है कि केरल में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर लगाए गए जुर्मानों से 350 करोड़ रुपए इकट्ठे किए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 214 करोड़ रुपए केवल मास्क न पहनने पर लगे जुर्माने से इकट्ठे हुए.

कोविड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को फुल पावर दी थी कि वह निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करें. मास्क न पहनने या ठीक से न पहनने पर जुर्माना 2 हजार रुपए कर दिया गया था लेकिन केरल वाले जुर्माना भरने के मामले में आगे निकल गए.

क्या है मौजूदा हालात ?

भारत में भी कल के मुकाबले कोविड मामले बढ़े हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में कुल 1,938 नए केस सामने आए हैं.  गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 4,24,75,588 हो गई है. बुधवार को कुल 1,778 कोविड केस सामने आए थे.

बीते 24 घंटे में कुल 67 लोगों की मौत हो गई. कोरोना की तीनों लहरों में अब तक कुल  5,16,672  लोग जान गंवा चुके हैं. देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 22,427 हो गई है. 24 घंटे में कोविड से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 2,531 हो गई है. 

देश में क्या है रिकवरी रेट?

कोविड संक्रमण के कुल मामलों में 660 की गिरावट आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड रिकवरी रेट 98.75 फीसदी तक पहुंच गई है. देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत तक पहुंच गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट अब 0.35 फीसदी तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:

1- COVID : इस देश में एक दिन में सामने आए लगभग  1 लाख नए केस, ख़तरनाक है मौत का आंकड़ा 

2- Covishield के दोनों डोज के बीच अंतर किया जा सकता है कम, बदलावों के बारे में पहले ही जान लें 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement