भारत
पीएम मोदी सिगरा में डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वह 1774 करोड़ रुपये की 43 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
डीएनए हिंदी: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में अक्षय पात्र फाउंडेशन (Akshaya Patra) की मिड-डे-मील रसोई का उद्घाटन किया. इसके बाद शाम करीब 4 बजे पीएम मोदी सिगरा स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वह 1774 करोड़ रुपये की 43 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सम्मलेन केंद्र, रुद्राक्ष का दौरा करेंगे, जहां वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे. इनमें से 1220.58 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास जबकि 553.76 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- ED Raid on Vivo: चीनी कंपनी वीवो पर ED का शिकंजा, देश छोड़कर भागे डायरेक्टर झेंगशेन ओउ और Zhang Jie
590 करोड़ की स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान 590 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें वाराणसी स्मार्ट सिटी और शहरी परियोजनाओं के तहत विभिन्न पहलें शामिल हैं. जैसे- स्नान घाट के निर्माण के साथ-साथ नमो घाट का पुनर्विकास, 500 नावों के डीजल और पेट्रोल इंजनों का सीएनजी में रूपांतरण, पुरानी काशी के कामेश्वर महादेव वार्ड का पुनर्विकास और गांव हरहुआ, दासेपुर में 600 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण है.
अखिलेश ने कसा तंज
इस बीच सपा अखिलेश यादव ने पीएम द्वारा अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन किए जाने पर तंज कसा है.अखिलेश ने ट्वीट किया, 'सपा के समय छात्रों को पौष्टिक व गर्म आहार के लिए शुरू की गई अक्षय पात्र योजना को भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में बंद रखा मगर अब भाजपा के खिलाफ छात्रों तथा युवाओं के आक्रोश से डरकर सरकार अब मजबूरन इसे फिर शुरू कर रही है.' उन्होंने इसी ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में प्रस्तवित सभी 11 स्थानों पर इस योजना को शुरू करे.
(भाषा इनपुट के साथ)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.