भारत
सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ट्रिपल तलाक को बैन करके बीजेपी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय की नीव रखी.
डीएनए हिंदी: PM Narendra Modi एक सभा को संबोधित करने के लिए सहारनपुर पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने विपक्ष पर तो निशाना साधा ही साथ ही साथ Yogi सरकार को मुस्लिम महिलाओं के लिए उपयोगी भी बताया. पीएम ने कहा, Yogi Adityanath की सरकार ने लगातार मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने की दिशा में काम किया है. विपक्षी पार्टियों ने केवल वोट की चिंता की और मुस्लिम महिलाओं की प्रगति के रास्ते में खड़े हो गए.
सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ट्रिपल तलाक को बैन करके बीजेपी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय की नीव रखी. जब विपक्षी पार्टियों ने मुस्लिम महिलाओं को मोदी की तारीफ करते सुना तो उन्हें लगा कि इन्हें रोकना होगा. इन बहनों को रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए वे नए-नए तरीके खोज रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है. कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है. पीएम ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों और 2017 के सहारनपुर दंगों की बात करते हुए कहा, राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, जनता ने तय कर लिया है कि वह उन्हें वोट देंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश का विकास किया, उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त रखा, मां-बहन और बेटियों को बेखौफ किया और क्रिमिनल को जेल में डाला. परिवारवाद पार्टी केवल झूठे वादे कर रही है. उन्होंने बिजली देने का वादा किया है लेकिन वह उत्तर प्रदेश को हमेशा अंधेरे में ही रखेंगे.
ये भी पढें:
1- परिवारवादी सत्ता में होते तो रास्ते में बिक जाती Covid वैक्सीन, अखिलेश यादव पर PM Modi का सियासी तंज