Advertisement

VIDEO: PM Narendra Modi ने बर्लिन में बजाया ड्रम, पूरी टीम ने ऐसे दिया साथ

पीएम ने पूरी टीम के साथ यहां ढोल बजाया. उनके उत्साह से पूरी टीम भी खासी खुश थी और उनकी परफॉर्मेंस में भी चांर चांद लग गए.

VIDEO: PM Narendra Modi ने बर्लिन में बजाया ड्रम, पूरी टीम ने ऐसे दिया साथ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: PM Narendra Modi इन दिनों जर्मनी की यात्रा पर हैं. इस दौरान वह भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के लिए बर्लिन के पॉट्सडैमर प्लाटज में थिएटर पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. मोदी जी के स्वागत के लिए खास ढोल वालों की एक प्रोफेशनल टीम बुलवाई गई थी. इस टीम ने ऐसा समा बांधा कि मोदी जी भी खुद को नहीं रोक सके और ड्रम स्टिक हाथ में ले ली.

पीएम ने पूरी टीम के साथ यहां ढोल बजाया. उनके उत्साह से पूरी टीम भी खासी खुश थी और उनकी परफॉर्मेंस में भी चांर चांद लग गए. पीएम के चेहरे पर भी वही जोश और उत्साह देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Navneet Rana और रवि राणा को मिली जमानत, माननी होंगी कोर्ट की शर्तें

बर्लिन में भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी जी ने कहा, आज मैं आपसे न मेरी बात करने आया हूं और न ही मोदी सरकार के बारे में बात करने आया हूं लेकिन आज मन करता है कि जी भरकर आप लोगों से करोड़ों हिंदुस्तानियों की सामर्थ्य की बात करूं और उनका गौरव गान करूं. मैं वहां के हिंदुस्तानियों की नहीं बल्कि यहां हिंदूस्तानियों की बात भी कर रहा हूं. आज का भारत मन बना चुका है, संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है और आप भी जानते हैं कि जब किसी देश का मन बन जाता है तो वो देश नए रास्तों पर भी चलता है और मनचाही मंजिलों को प्राप्त करके भी दिखाता है.

पीएम ने कहा, आज का आकांक्षी भारत, आज का युवा भारत, देश का तेज विकास चाहता है. वो जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी आवश्यक है इसलिए भारत के लोगों ने तीन दशकों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया. सकारात्मक बदलाव और तेज़ विकास की आकांक्षा ही थी कि जिसके चलते 2014 में भारत की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी. ये भारत की महान जनता की दूर दृष्टि है कि साल 2019 में उसने देश की सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया.

यह भी पढ़ें: Aam Aadmi Party: गुजरात ही नहीं महाराष्ट्र में भी एंट्री का प्लान, कांग्रेस में सेंध की तैयारी

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement