Advertisement

Ukraine Crisis: पीएम ने यूक्रेन के हालात पर एक और हाई लेवल बैठक की

PM ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर भारतीयों की सुरक्षित एवं सुगम निकासी में समन्वय की जिम्मेदारी दी है.

Ukraine Crisis: पीएम ने यूक्रेन के हालात पर एक और हाई लेवल बैठक की

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर सोमवार शाम को एक और उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्रियों हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, वी के सिंह के अलावा कई शीर्ष नौकरशाह मौजूद रहे.

इससे पहले रविवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान भी इनमें से अधिकतर लोग मौजूद रहे थे. रविवार शाम को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर भारतीयों की सुरक्षित एवं सुगम निकासी में समन्वय की जिम्मेदारी दी थी.

इसके तहत, वीके सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा में समन्वय करेंगे. पीएम मोदी ने रविवार शाम को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर जोर देते हुए इसे अपनी सरकार की प्राथमिकता करार दिया था.

पढ़ें- रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की फ्लाइट्स पर लगाया बैन

पढ़ें- चीन ने दिया पश्चिमी देशों को झटका! रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया विरोध

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement