Advertisement

PM Modi की हत्या की साजिश का खुलासा, अलर्ट पर एजेंसियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. ईमेल के जरिए साजिश रची जा रही थी.

PM Modi की हत्या की साजिश का खुलासा, अलर्ट पर एजेंसियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit @BJP/twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की हत्या की साजिश की बात सामने आई है.  ईमेल (E-Mail) के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है. मेल भेजने वाले ने आरडीएक्स (RDX) के जरिए बड़े हमले की चेतावनी है. इस बात का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.  एनआईए (NIA) को पूरे मामले की जानकारी दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला आतंकी आरडीएक्स का इस्तेमाल करना चाहता था. ईमेल भेजने वाले शख्स ने कहा है कि हजारों लोगों को मारने के लिए 20 किलोग्राम आरडीएक्स उसके पास है. 

सच में पढ़ते हैं या रील्स देखते हैं? जब PM Modi ने छात्रों से किया सवाल

एक के बाद एक 20 अटैक की तैयारी!

ईमेल भेजने वाले शख्स ने कहा है कि देश में एक के बाद 20 अटैक किए जाएंगे. ईमेल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शख्स व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना चाहता था. ईमेल भेजने वाले शख्स ने कहा है कि वह ऐसे लोगों के साथ संपर्क में है जो यह काम कर सकते हैं.

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा के लिए छात्र किन बातों का रखें ख्याल? PM मोदी ने दिया मंत्र

देश में इसकी वजह से बड़ी त्रासदी सकती है. शख्स ने कहा है कि उसने 28 फरवरी को ही स्लीपर सेल एक्टिवेट कर दिया है. शख्स ने ईमेल में यह भी लिखा है कि बम धमाके में लाखों लोग मारे जाएंगे. धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

और भी पढ़ें-

...जब Nitin Gadkari के जवाब पर राज्यसभा में सांसदों ने लगाए ठहाके
पेट्रोल-डीजल से लेकर बेरोजगारी तक, राहुल गांधी ने डेली To-Do List जारी कर पीएम मोदी पर कसा तंज

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement