Advertisement

PM मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक, Covid पर हालात की करेंगे समीक्षा

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है.

PM मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक, Covid पर हालात की करेंगे समीक्षा

pm modi will hold a meeting of the council of ministers today on omicron assembly elections agenda

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (मंगलवार को) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक शाम 4 बजे वर्चुअल की जाएगी. बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसमें राज्यों को निर्देश जारी किए जा सकते हैं. देश में कोरोना के रोजाना डेढ़ लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. 

आंकड़ों की मानें तो बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से जुड़े 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं. कल की तुलना में 11, 660 मामले कम दर्ज हुए हैं. कल भारत में 24 घंटे के दौरान 1, 79, 723 केस दर्ज किए गए थे. इसी के साथ कोरोना मामलों में  कल के मुकाबले 6.5% की कमी दर्ज हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान 69,959 रिकवरी हुई हैं तो 277 लोगों की मौत हो गई है. 

सीएम केजरीवाल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें कुछ और प्रतिबंधों पर ऐलान किया जा सकता है. दिल्ली सरकार सभी प्राइवेट ऑफिस के लिए वर्क फ्रॉम होम का आदेश दे सकती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement