Advertisement

Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों पर पहली बार बोले PM Modi, राज्यों से की यह अपील 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी आम आदमी परेशान है. पीएम मोदी ने इसकी कीमत को लेकर राज्यों को घेरा है. 

Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों पर पहली बार बोले PM Modi, राज्यों से की यह अपील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit @BJP/twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का बयान सामने आया है. उन्होंने इसकी कीमतों को कम करने को लेकर राज्य सरकारों से वैट कम करने की अपील की है. कोरोना को लेकर सभी राज्यों के साथ समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वह देर से ही सही लेकिन तेल पर टैक्स को घटा लें. 

कोरोना को लेकर थी समीक्षा बैठक
पीएम मोदी की सभी राज्यों के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक थी. उन्होंने इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी. इसके बाद कुछ राज्यों ने तो VAT कम कर दिया हालांकि कुछ राज्यों ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया. 

यह भी पढ़ेंः रूस की Sarmat Missile क्यों है दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल?

इन राज्यों ने कम नहीं किया टैक्स
बीजेपी शासित राज्यों ने पीएम मोदी की अपील के बाद टैक्स में लोगों को राहत दी थी. हालांकि आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु पीएम मोदी की अपील नहीं मानी. पीएम मोदी ने कहा कि लोग पेट्रोल-डीजल भराने के लिए ऐसे राज्य में जाते हैं जहां टैक्स कम है. 

यह भी पढ़ें: Tamilnadu के तंजावुर में करंट की चपेट में आई मंदिर की रथयात्रा, 11 की मौत, कई घायल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement