Advertisement

PM Modi का Trinidad and Tobago में हुआ 'भोजपुरी' स्वागत, जानिए क्यों हुआ Brian Lara से Sunil Naraine तक का जिक्र

PM Modi in Trinidad and Tobago: नरेंद्र मोदी 26 साल में किसी कैरेबियाई देश की द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचने वाले पहले भारतीय पीएम हैं. उन्होंने अपने दौरे पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बिहार पर फोकस रखा है, जिसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Latest News
PM Modi का Trinidad and Tobago में हुआ 'भोजपुरी' स्वागत, जानिए क्यों हुआ Brian Lara से Sunil Naraine तक का जिक्र

Trinidad and Tobago में PM Narendra Modi का स्वागत करती वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर.

Add DNA as a Preferred Source

PM Modi in Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट के जुनून के लिए मशहूर कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री का वहां पारंपरिक भोजपुरी चौताल (Traditional Bhojpuri Chautaal) के साथ स्वागत किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी को इस दौरे पर त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा जाएगा. प्रधानमंत्री ने वहां पहुंचने के बाद पोर्ट ऑफ स्पेन शहर के नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया है. इस दौरान एकतरफ उनका फोकस बिहार से जुड़ी बातों पर रहा है, जिसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) से जोड़कर देखा जा रहा है. दूसरी तरफ उन्होंने अपने संबोधन में क्रिकेट का भी जिक्र किया है. पीएम मोदी ने अपने 25 साल पुराने दौरे और मौजूदा दौरे की तुलना करते हुए कहा कि तब ब्रायन लारा का जिक्र होता था, अब सुनील नरैन और निकोलस पूरन हमारे (भारतीय) युवाओं के दिल में वही उत्साह जगाते हैं. तब से अब तक हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है.

बार-बार किया पीएम ने बिहार का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने सामुदायिक कार्यक्रम में बार-बार बिहार का जिक्र किया. बता दें कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो में बड़े पैमाने पर भोजपुरी भाषा बोलने वाले बिहारी मूल के लोग रहते हैं, जिनके पूर्वजों कोकभी गुलाम भारत से ब्रिटेन मजदूरी के लिए त्रिनिदाद एंड टोबैगो लाया था. आज वहां भारतीय मूल के लोग प्रभावी भूमिका में है. त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर भी भारतीय मूल की ही हैं. पीएम मोदी ने कहा,'यहां आपके पूर्वजों की साहसी यात्रा के बारे में मैं जानता हूं. आपके पूर्वजों ने मजबूत आत्मा को भी तोड़ देने वाले हालात की कठिनाइयों का उम्मीद के साथ सामना किया. उन्होंने गंगा-यमुना को पीछे छोड़ा, लेकिन दिल में रामायण को साथ लेकर गए. उन्होंने अपनी मिट्टी छोड़ी, नमक नहीं. वे केवल प्रवासी नहीं थे, वे कालातीत सभ्यता के संदेशवाहक थे.' उन्होंने कहा,'पीएम कमला के पूर्वज बिहार के बक्सर से थे. वे खुद वहां जाकर आई हैं. ये बिहार की बेटी हैं. यहां मौजूद अनेक लोगों के पूर्वज बिहार के हैं. आज बिहार की विरासत दुनिया का गौरव है. बिहार ने सदियों से दुनिया को अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई हैं. 21वीं सदी में भी मुझे उम्मीद है कि दुनिया को बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं मिलेंगी.'

'पहले लारा तो अब नरैन-पूरन की करते हैं तारीफ'
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 साल पुराने दौरे को याद किया. उन्होंने कहा,'मेरे 25 साल पहले यहां आने पर हम सभी ने ब्रायन लारा के कवर ड्राइव और शॉट्स की तारीफ की थी. आज हमारे युवाओं के दिल में वही उत्साह सुनील नरैन और निकोलस पूरन जगा रहे हैं. हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है.'

त्रिनिदाद सरकार को तोहफे में दिया अयोध्या का राम मंदिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री को अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, प्रयागराज संगम पर महाकुंभ के समय लिया नदी का जल और सरयू नदी का जल तोहफे में दिया. उन्होंने कहा,'आपने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए अपने यहां का पवित्र जल और शिलाएं भेजी थीं. मैं भी इसी भक्ति की भावना से ये तोहफे लाया हूं. मैं कमला जी से अनुरोध करता हूं कि वे यहां की गंगा धारा में सरयू नदी और महाकुंभ का पवित्र जल अर्पित करें. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.' 

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भारतीय समुदाय को मिलेंगे ओसीआई कार्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'मुझे आज यह घोषणा करते हुए भी खुशी है कि यहां भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी को OCI (ओवरसीज इंडियन कार्ड) दिए जाएंगे. हम खून या उपनाम नहीं अपनेपन से भी जुड़े हैं. भारत आपको स्वागत करता है और आपको गले से लगाता है.' बता दें कि पीएम मोदी साल 1999 के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो ही नहीं किसी भी कैरेबियाई देश के द्विपक्षीय दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इस दौरे पर प्रधानमंत्री को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement