Advertisement

कनपुरिया स्वैग में पीएम मोदी ने उड़ाया गर्दा, इन बातों से पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी!

कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है. अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा.

Latest News
कनपुरिया स्वैग में पीएम मोदी ने उड़ाया गर्दा, इन बातों से पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी!
Add DNA as a Preferred Source

अरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करने के सिलसिले में कानपुर पहुंचे पीएम मोदी ने एक बेहद अलग अंदाज में दुश्मन को चेतावनी दी और गर्दा उड़ाकर रख दिया. कनपुरिया स्वैग में मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा.' वहीं पीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है. पीएम मोदी ने इस बात का भी जिक्र किया कि ये नया भारत है, जो घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.  

बता दें कि कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है. अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा.

'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है.  हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है. जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए. ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है. 

बात आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है. हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने और घर में घुसकर सैकड़ों मिल अंदर जाकर तबाह कर दिए. हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की सिफारिश करने लगा. 

इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. 

पीएम मोदी ने कि कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं. पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी. दूसरा - भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा. तीसरा - आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement