Advertisement

मेरठ में PM Modi ने की एक्सरसाइज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मेरठ में चुनावी रैली के दौरान PM Narendra Modi का अलग रूप देखने को मिला. पीएम मोदी यहां जिम में एक्सरसाइज करते भी नजर आए. 

मेरठ में PM Modi ने की एक्सरसाइज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

PM Modi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी का जायजा लिया और जिम में चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज भी की. पीएम मोदी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.  यूपी विधानसभा चुनावों से पहले पीएम ने प्रदेश को 700 करोड़ की सौगात दी है.

बीजेपी प्रवक्ता Sambit Patra ने शेयर किया वीडियो 
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और बीजेपी यूपी के ट्विटर हैंडल ने पीएम मोदी का यह वीडियो शेयर किया है. 

सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो 
पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पीएम की ऊर्जा और उत्साह की तारीफ की है. बता दें कि चुनावी रैली के साथ ही पीएम ने आज मेरठ में कई और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. 

पढ़ें: यूपी चुनाव की सभी खबरें एक साथ यहां

विपक्ष पर जमकर हमला बोला 
मेरठ में पीएम मोदी ने 700 करोड़ की लागत से बनने वाले स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की सौगात दी. इस मौके पर रैली में पीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे. अब योगी सरकार अपराधियों से जेल-जेल खेलती है.

पहले भी हो चुकी है पीएम के फिटनेस की तारीफ 
यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम के फिटनेस की तारीफ हो रही है. पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की फिटनेस चर्चा का विषय रही है. पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भी अपना एक वीडियो शेयर किया 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement