Advertisement

PM Modi ने जापान के प्रधानमंत्री को दिया खास तोहफा, जानकर आप भी देंगे दाद!

जापान के प्रधानमंत्री  फुमियो किशिदा 2 दिनों के भारत दौरे पर हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने खास तोहफा उन्हें देने के लिए तैयार करवाया और भेंट भी किया.

Latest News
PM Modi ने जापान के प्रधानमंत्री को दिया खास तोहफा, जानकर आप भी देंगे दाद!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को तोहफे में 'कृष्ण पंखी' दिया है. जापान के प्रधानमंत्री 2 दिनों के आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं. आज दोनों शीर्ष नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट भी जारी किया है. दोनों देशों के बीच 6 बड़े समझौते हुए हैं.

बहुत खास है पीएम का दिया तोहफा 
यह कृष्णपंखी चंदन की लकड़ी से बना है और इसके किनारों पर कलात्मक आकृतियों के जरिए भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 'पंखी' को पारंपरिक उपकरणों के जरिए तैयार किया गया है. इसके शीर्ष पर हाथ से नक्काशी कर तैयार की गई मोर की आकृति है. मोरपंख भगवान कृष्ण का अटूट श्रृंगार माना जाता है और यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है. 

कृष्णपंखी में मोर के साथ राधा-कृष्ण की मूर्ति

राजस्थान की कलाकारी, दक्षिण का चंदन
इस 'कृष्ण पंखी' को बनाने का काम राजस्थान के चुरु में कुशल कारीगरों ने पूरा किया है. यह कलाकृति शुद्ध चंदन की लकड़ी से बनी है जोकि मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी भागों के जंगलों में मिलती है. एक तरह से यह तोहफा भारत की विविधता को भी दिखाता है. राजस्थान की कलाकृति है तो दक्षिण की प्राकृतिक संपदा का भी अंश है. 

पढ़ें: Japan से भारत को बड़ी सौगात, 6 समझौतों के साथ 3.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश का तोहफा

भारत और जापान के बीच आज हुए अहम करार 
जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने आज भारत के लिए कई सौगातों का ऐलान किया है. साथ ही, दोनों देशों के बीच 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए है. जापान ने 5 सालों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की घोषणा की है. इसके अलावा पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री की ओर से जारी जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर भी सहमति बनी है. 

पढ़ें: क्या है Phosphorus Bomb? रूस पर लगा इस्तेमाल का आरोप वो बम कितनी मचा सकता है तबाही 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement