Advertisement

India Pakistan Conflict: PM मोदी ने पाकिस्तान के बचने की साफ कर दी शर्त, आतंक का इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म करना होगा

PM Modi Address Nation: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया है, अपने संबोधन में PM मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उसे आतंक का इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म करना ही होगा, यही पाकिस्तान के लिए बचने का एक रास्ता है...

Latest News
India Pakistan Conflict: PM मोदी ने पाकिस्तान के बचने की साफ कर दी शर्त, आतंक का इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म करना होगा

India Pakistan Conflict

Add DNA as a Preferred Source

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया है, अपने संबोधन में PM मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को आतंक का इंफ्रास्ट्रक्चर (Terror Infrastructure) खत्म करना ही होगा, यही पाकिस्तान के लिए बचने का एक रास्ता है. PM मोदी ने साफ कहा है कि 'टेरर और टॉक' (Terror and Talk ) एक साथ नहीं हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को समझा दिया है कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकता है.  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों को ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया और 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को मार गिराया है. 

भारत की कार्रवाई से डगमगाया आतंकियों का हौसला

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सशस्त्र बलों, सेना, खुफिया एजेंसी और वैज्ञानिकों को धन्यवाद किया, उन्होंने कहा भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमला किया, जो वैश्विक आतंकवाद के विश्वविद्यालय थे. भारत की कार्रवाई से न केवल  आतंकवादी संगठनों की इमारतें हिल गईं है,  बल्कि उनका हौसले भी डगमगा गया है. भारतीय सेना की स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.

सैंकड़ों सालों से पाकिस्तान में जो आतंक के आका खुलेआम घूम रहे थे, अब भारत के इस हमले के बाद छिपते फिरेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला लेगा. लेकिन जब देश एकजुट होता है और राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो ऐसे फौलादी फैसले लिए जाते हैं. 

दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है पाकिस्तान 

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में गिर गया और वह बौखलाहट में भारतीय सीमाओं पर हमला करने लगा, पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, आम नागरिकों पर हमला किया. इससे वह एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया कि पाकिस्तान आतंकी समर्थक है. 

पाकिस्तान के बचने का एक ही रास्ता

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, एक बेहतर दुनिया की गारंटी है. पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तान की सरकार जिस तरह से आतंकवाद को खाद पानी दे रही है वो पाकिस्तान को ही खत्म कर देगा. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने आतंक के इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता..
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement