Advertisement

PM Modi ने एक ट्वीट पर हल की पूर्व सैन्य अधिकारी की बड़ी समस्या

पीएम मोदी ने ट्वीट देखकर पूर्व् लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की कैंसर पीड़ित बहन की मदद की है और सभी प्रकार की दवाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया है.

Latest News
PM Modi ने एक ट्वीट पर हल की पूर्व सैन्य अधिकारी की बड़ी समस्या
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए दिन अपन कार्यों से लोगो को चौंकाते रहते हैं और सोशल मीडिया के संवेदनशील मुद्दों पर अपनी  प्रतिक्रिया देकर ये भी दर्शाते हैं कि वो प्रत्येक मुद्दे पर बारीकी से गौर करते हैं. भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की बहन की कैंसर संबंधी दवाइयों के लिए मांगी गई मदद को लेकर पीएम मोदी ने कुछ ऐसा ही किया है इसको लेकर डीएस हुड्डा ने भी उनकी खूब प्रशंसा की है.

डीएस हुड्डा ने मांगी मदद

साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की बहन ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पत्र लिखकर कुछ विदेशी दवाइयों की मंजूरी देने की मांग की थी.

इसके बाद डीएस हुड्डा ने भी इस मसले पर ट्वीट कर लिखा, "सुषमा हुड्डा मेरी बहन हैं, जो कई सालों से कैंसर की मरीज हैं और उसकी उम्मीद कम हो रही है. भावनाओं को एक तरफ रखते हुए नई दवा को मंजूरी देने से उसके जैसे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. " आपको बता दें कि डीएस हुड्डा की बहन का इलाज दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में चल रहा है और उन्हें कुछ यूरोपीय दवाओं की आवश्यता है. 

पीएम मोदी ने किया फोन 

पूर्व सैनिक के ट्वीट के बाद ही प्रधानमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया और सीधे डीएस हुड्डा को ही फोन लगा दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान हुड्डा को पूरी मदद का भरोसा दिया है और सभी प्रकार की जरूरी दवाओं की स्वीकृति देने की बात कही. इसके बाद ये सारी जानकारी स्वयं डीएस हुड्डा ने ही दी. अपने दूसरे ट्वीट में डीएस हुड्डा ने लिखा, "पीएमओ की तरफ से फोन आया था और पीएम मोदी से बात भी हुई है. जिन्होंने मेरी बहन की तबीयत पर चिंता भी जाहिर की है. पीएम मोदी के फोन कॉल के बाद वे वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस किए, खासकर जब यह कहा कि केस को देखा जाएगा मुझे मेरे भारतीय होने और उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप से बेहद गर्व की अनुभूति है."

पीएम मोदी का ये संवेदन शील रूप पहली बार नहीं सामने आया है अपितु अनेकों मौकों पर पीएम ने  अपने ट्विटर अकाउंट पर मदद मांगने वाले लोगों की अप्रत्याशित मदद की है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement