Advertisement

Petrol-Diesel Price: फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल, गाड़ी निकालने से पहले 100 बार सोचेंगे आप

फ‍िलहाल राजधानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल के रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर ब‍िक रहा है.

Petrol-Diesel Price: फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल, गाड़ी निकालने से पहले 100 बार सोचेंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मामले में एक बार फिर झटका लगने वाला है. प‍िछले करीब डेढ़ महीने से जो राहत मिली हुई थी वह अब मुसीबत का रूप ले सकती है. मार्च में कंपन‍ियों ने 22 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच 10 रुपये प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी की थी. अब ए‍क बार फ‍िर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की खबर है. दूसरी तरफ अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच तेल के रेट को लेकर सरकार की च‍िंता भी बढ़ गई है. कीमतों पर लगाम लगाने के ल‍िए सरकार की तरफ से जल्‍द नई पॉल‍िसी की भी घोषणा क‍िए जाने की भी उम्‍मीद है. खबर है क‍ि कंपन‍ियां इस बार भी पेट्रोल-डीजल पर एकमुश्‍त रेट बढ़ाने के बजाय स‍िलेस‍िलेवार तरीके से दाम बढ़ाएंगी.

जी ब‍िजनेस की र‍िपोर्ट के अनुसार तेल विपणन कंपनियों (OMC) को पेट्रोल की तुलना में डीजल पर ज्‍यादा राजस्‍व का नुकसान हो रहा है. ओएमसी को पेट्रोल पर 9 से 10 रुपये और डीजल पर 23 से 25 रुपये लीटर के राजस्‍व नुकसान हो रहा है. ऐसे में सरकार कीमत में कमी लाने के ल‍िए ईंधन के व‍िकल्‍प और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल म‍िलाने पर भी व‍िचार कर रही है.

यह भी पढ़ें: Shahi Idgah: 'श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है शाही ईदगाह, तुरंत रोकी जाए नमाज', कोर्ट में नई याचिका दाखिल 

इसके अलावा सरकार और दूसरे विकल्प जैसे टैक्‍स घटाने, एक्‍साइज ड्यूटी कम करने और राज्‍यों के वैट कम करने का भी प्रयास कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेल कंपन‍ियां घाटे को कम करने के ल‍िए कीमतों में एकमुश्त बढ़ोतरी की बजाय सिलसिलेवार तरीके से इजाफा करने की तैयारी कर रही हैं. इस बार डीजल की कीमत में 3-4 रुपये और पेट्रोल में 2-3 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Smoking: सिगरेट की लत से आपकी सेहत ही नहीं पर्यावरण भी हो रहा है बर्बाद, जरूर पढ़ें WHO की ये रिपोर्ट

आपको बता दें फ‍िलहाल राजधानी द‍िल्‍ली में पेट्रोल के रेट 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर ब‍िक रहा है. प‍िछले करीब 43 दिन से द‍िल्‍ली से तेल के रेट एक ही स्‍तर पर बने हुए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement