Advertisement

Parliament Security Breach: सोशल मीडिया पर मिले थे संसद हमले के आरोपी, जानिए कैसे बना पूरा प्लान

Parliament Attack Onside Story: लोकसभा के अंदर विजिटर गैलरी से सांसदों के बीच में कूदकर दो युवकों ने स्मोक बम से हमला किया है. दोनों युवकों के साथ ही उनके दो अन्य साथी भी दबोचे गए हैं, जो संसद परिसर में ही मौजूद थे.

Parliament Security Breach: सोशल मीडिया पर मिले थे संसद हमले के आरोपी, जानिए कैसे बना पूरा प्लान

Parliament Attack: सदन में स्मोक बम फटते ही चारों तरफ खलबली मच गई.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Parliament Security Breach Latest News- संसद भवन की सुरक्षा बुधवार को तार-तार हो गई. लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान दो युवकों ने विजिटर गैलरी से सांसदों के बीच में कूदकर स्मोक बम से हमला किया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक महिला समेत उनके दो साथी भी संसद परिसर के अंदर ही गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस पूछताछ में चारों ने बताया है कि ये सभी सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे से मिले थे और इसके बाद ही संसद के अंदर का सारा बवाल प्लान किया गया था. चारों ने मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश से बने विजिटर पास से संसद के अंदर एंट्री ली थी. सांसद से भी पूछताछ चल रही है.

किसी संगठन से जुड़े होने से किया इनकार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपियों की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से हुई थी. चारों ने मुलाकात के बाद संसद भवन के अंदर और बाहर बवाल मचाने की योजना बनाई थी. इसके बाद ही सारी प्लानिंग तय की गई. लोकसभा के अंदर पकड़े गए लोगों में एक मैसूर का रहने वाला है, जिसका नाम मनोरंजन है, जबकि दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूदने वाले दूसरे आरोपी का नाम सागर शर्मा है. संसद परिसर में पकड़े गए इनके साथियों के नाम अमोल शिंदे और नीलम सिंह है. चारों ने कहा है कि वे किसी संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद के बाहर पकड़े गए दो लोग नीलम और अमोल मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे. उनके पास कोई बैग या आईडी नहीं थी. उनका दावा है कि वे खुद संसद पहुंचे हैं. चारों से पूछताछ की जिम्मेदारी विशेष टीम को दी गई है. 

जींद की रहने वाली है महिला आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में शामिल महिला नीलम सिंह हरियाणा के जींद की रहने वाली है. नीलम के छोटे भाई ने कहा, वह 5 महीने से हिसार में रहकर पढ़ाई कर रही है. मंगलवार को वह घर आई थी, लेकिन हमें नही पता कि वह दिल्ली जा रही है. उसने कहा, बीए, एमए, बीए़ड और कैट क्वॉलिफाई किया हुआ है. मेरी बहन बेरोजगारी का मुद्दा उठाती रही है. वह किसान आंदोलन में भी गई थी. छोटे भाई ने कहा, हमारे पिता पेशे से हलवाई हैं और दोनों भाई दूध का काम करते हैं. बेरोजगारी मुद्दा तो है ही. 

मनोरंजन के पिता बोले- फांसी लगा दो

लोकसभा में स्मोक बम फेंकने वाले मनोरंजन के पिता देवराज ने कहा, अगर मेरे बेटे ने कुछ अच्छा किया है तो बेशक मैं उसका समर्थन करता हूं, लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं. अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जाए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement